फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad police sent a notice to Sonakshi Sinha in fraud case

सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस, शिकायतकर्ता ने दी आत्मदाह की धमकी

Tue, 15 Jan 2019 11:45 PM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Moradabad police sent a notice to Sonakshi Sinha in fraud case
37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज दिए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उसी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी पक्ष को जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि या तो सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य आरोपी खुद अपना पक्ष देने के लिए यहां आएं या फिर अपने किसी प्रतिनिधि को पक्ष रखने  के लिए भेजें। 
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि नोटिस सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित उन आरोपियों को भेजे गए हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख  रुपये और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने का करार  किया था। 

सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी धूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून में करार किया गया था। 

37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गे थे। 33 लाख रुपये अभिषेक  की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति तथा आशीष के खाते में डाले गए थे, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed