फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad police open loot case

सलहज ने अपने बहनोई से कराई थी कारोबारी के घर में लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
moradabad police open loot case
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में 19 जनवरी को दिन दहाड़े कारोबारी के घर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को कारोबारी के साले की पत्नी (सलहज) समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार महिला ने ही अपने बहनोई से कारोबारी के घर लूट कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि घटना के वक्त कारोबारी जुल्फिकार अली अपने कारखाने में मौजूद थे। घर में उनकी पत्नी हिना और छोटा बेटे साहिल व बेटी मौजूद थी। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश घर में घुसे थे और उन्होंने मां बेटे और बेटी को तमंचे के बल पर लेकर बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाश एक लाख 55 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर लूट कर ले गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को कारोबारी के साले नूर आलम निवासी चक्कर की मिलक की पत्नी शमा, शमा के बहनोई साबिर निवासी मानपुर उत्तरी थाना स्वार जिला रामपुर, कमरुद्दीन निवासी महुआ खेड़ा गंज थाना आईटीआई बाजपुर जिला उधमसिंहनगर, करीम निवासी घेरमियां खान थाना गंज जिला रामपुर और मोहसिन निवासी घेरमियां थाना गंज जिला रामपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमा ने पूछताछ में बताया कि उसकी ननद के घर में हमेशा नोटों की गड्डियां रखी रहती हैं। इसकी जानकारी उसने अपने बहनोई साबिर को दी थी। शाबिर ने ही अन्य बदमाशों को इकट्ठा किया और कई दिन रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी और लूटे गए जेवर बरामद कर लिए हैं। शनिवार शाम पुलिस ने बदमाशों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में बंद हो गया था काम धंधा
मुरादाबाद। शमा का बहनोई साबिर शादी विवाह में बैंड बजाता था। लॉक डाउन में उसका काम धंधा बंद हो गया था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने कई बार अपनी साली से मदद मांगी थी। एक दिन शमा ने साबिर को कॉल की और कहा कि आप को पैसों की जरूरत है। मैं एक काम बताती हूं। मेरी ननद के घर बहुत पैसा रखा है। अपने साथ कुछ और लोगों को जोड़ कर उसके घर लूट कर लो। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन से ही करीबियों पर था शक
मुरादाबाद। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को संकेत दिए थे कि इस घटना में किसी करीबी का हाथ है। इसके बाद पुलिस और एसओजी ने करीबियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी थी। परिवार को भी शमा की गतिविधियां ठीक नहीं लग रही थीं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने शमा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिसे पता चला था कि उसने घटना के पहले और बाद में अपने बहनोई से कई बार बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed