फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police: Five teams searching for those who crushed SDM, three people in custody, vehicles seized

Moradabad Police: एसडीएम को कुचलने वालों की तलाश में जुटीं पांच टीमें, तीन लोग हिरासत में, वाहन किए गए जब्त

Thu, 26 Sep 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने एसडीएम को कुलचने का प्रयास करने वाले आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासनिक टीम खनन रोकने गई थी तभी आरोपियों ने उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Moradabad Police: Five teams searching for those who crushed SDM, three people in custody, vehicles seized
पुलिस ने वाहन किए जब्त - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी के किनारे एसडीएम, तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास वाले खनन माफिया की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश की जा रही है। सदर तहसील क्षेत्र के भोजपुर धर्मपुर में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार ने मंगलवार को भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात दस बजे सूचना मिली थी कि ढेला नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। एसडीएम सदर, तहसीलदार, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वहां दो ट्रैक्टर और हाइड्रा से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने रोकने की कोशिश की तो खनन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। गन्ने की फसल और पेड़ों में ट्रैक्टर फंस गए थे। 
विज्ञापन


जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचा पाए थे। इस घटना के बाद से पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। थाना सर्किल स्तर पर टीमें  गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग से मांगी ट्रैक्टर मालिकों की डिटेल 

खनन करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस ने भोजपुर के आसपास कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान खनन करने वाले लोग गए बुधवार को पुलिस ने ट्रैक्टर मालिकों की जानकारी जुटाने के लिए परिवहन विभाग कार्यालय से भी संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed