{"_id":"64f9f76bc0aa49fd7a06f2ea","slug":"moradabad-police-ban-on-taking-out-fresh-procession-ten-villages-strict-security-arrangements-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दस गांवों में ताजियों का जुलूस निकालने पर पुलिस की रोक, पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दस गांवों में ताजियों का जुलूस निकालने पर पुलिस की रोक, पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Thu, 07 Sep 2023 09:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:47 PM IST
सार
एसओ दीपक मलिक ने बताया कि दस गावों के ताजिये 50-60 फीट ऊंचे बनाए गए थे। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिये नहीं बनाने को कहा गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इन पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में चेहल्लुम के मौके पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे इलाके में चेहल्लुम के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाल कर्बला में दफन किया गया। पुलिस ने दस गांवों में 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों को कर्बला ले जाने की अनुमति नहीं दी। इन गांवों में किसी तरह का कोई विवाद न हो इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव दौलतपुर अजमतपुर, लालाटीकर, रौंडा में लोगों ने चेहल्लुम के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाल कर दौलतपुर अजमतपुर स्थित कर्बला में दफन किया। इसके अलावा आसपास के अन्य गांवों से भी ताजियों का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल 10 गांवों के ताजिये 12 फीट ऊंचाई से अधिक पाए गए। उन्हें पुलिस ने गांव में ही रोक दिया। इनमें अफजलपुर, करनपुर, अहमदपुर, सीकमपुर पांडे, रामपुर भीला, सरकंडा खास, मुनीमपुर नियामतपुर इकरोटिया, खपरैल की मिलक, भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरखाता शामिल है।
विज्ञापन
एसओ दीपक मलिक ने बताया कि इन दस गावों के ताजिये 50-60 फीट ऊंचे बनाए गए थे। पहले ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिये नहीं बनाने को कहा गया था।
एसओ का कहना है कि जिन दस गांवों में ऊंचे ताजिये रोके गए हैं वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।