फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad police arrested Bunty-Babli who cheated by creating fake profile on matrimonial site

Fake Marriage: फेरों के फंदे में फांसकर 35 लोगों से ठगे 1.16 करोड़, ऐसे पकड़े गए मुरादाबाद के 'बंटी बबली'

Mon, 26 Sep 2022 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

आरोपी बबलू मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर अपनी आकर्षक फोटो डालकर लोगों को फंसाता था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी लड़की की कुंडली मंगाने के बाद उसे मंगल दोष बताकर पूजा कराने के नाम पर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कराते थे।

विज्ञापन
Moradabad police arrested Bunty-Babli who cheated by creating fake profile on matrimonial site
Bunty-Babli arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देकर 35 लोगों से 1.16 करोड़ रुपये ठगी करने वाले ‘बंटी बबली’ को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बबलू झारखंड के लातू लातेहार और उसकी पत्नी पूजा बिहार के वैशाली निवासी है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि नगर निगम में प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल शिवेंद कुमार शाही ने दस जून 2022 में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से लखनऊ के गार्डन सिटी डीएलएफ राय बरेली रोड पुरसैनी मोहन गंज निवासी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर 2021 में मेट्रीमोनियल साइट पर डा. रोनित राय की प्रोफाइल देखी थी। जिसमें उसने खुद को एमबीबीएस, एमएस और जनरल सर्जन बताया था। प्रोफाइल के साथ दिए गए नंबर पर शिवेंद्र कुमार ने बात की। तब आरोपी ने अपने पिता को इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त कमिश्नर और मां को सीए बताया था। रिश्ता तय होने पर आरोपी ने कर्नल और उनकी बेटी से करीब 28 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने मोबाइल डिटेल और एकाउंट नंबरों की डिटेल खंगालकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके जरिये पुलिस ने रविवार को आरोपी रोनित राय और पूजा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम बबलू कुमार है। 

वह झारखंड के लातू लातेहार जनपद के बालूमाथ थानाक्षेत्र के लातू गांव निवासी है, जबकि उसकी पत्नी पूजा यादव बिहार के वैशाली जनपद के रहिमापुर निवासी है। पूछताछ में ये भी पता चला है कि दोनों देश के अलग-अलग राज्यों के 35 लोगों से एक करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।

आकर्षक फोटो लगाकर फंसाता था
आरोपी बबलू मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर अपनी आकर्षक फोटो डालकर लोगों को फंसाता था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी लड़की की कुंडली मंगाने के बाद उसे मंगल दोष बताकर पूजा कराने के नाम पर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कराते थे। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश
किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

इंजीनियरिंग की तैयारी करने कोटा गए थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी बबलू ने बताया कि इंटरमीडिएट करने के बाद कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी करने गया था। वहीं उसकी मुलाकात पूजा से हुई थी।
दोनों एक ही कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद बबलू और पूजा ने शादी कर ली और एक साथ रहने लगे थे। पूजा की एक सहेली ने इस तरह कुछ लोगों से ठगी की थी। सहेली की राह पर चलते हुए उसने अपने पति को इसी तरह की ठगी करने के लिए तैयार किया। इसके बाद आरोपी बबलू ने खुद को डॉक्टर रोनित राय बताकर अपनी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी शुरू कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed