{"_id":"5f4a3bc48ebc3e3ce7275a04","slug":"moradabad-plumber-saves-lives-of-many-by-stopping-train-with-the-help-of-his-red-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: प्लंबर ने लाल रंग की कैपरी को झंडा बनाकर रुकवाई ट्रेन, हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: प्लंबर ने लाल रंग की कैपरी को झंडा बनाकर रुकवाई ट्रेन, हो सकता था बड़ा हादसा
Sat, 29 Aug 2020 05:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के दिल्ली लखनऊ डाउन रेल लाइन पर शनिवार सुबह छह बजे प्लंबर की सूझबूझ से पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी होने से बाल बाल बच गई। अमृतसर से हावड़ा जा रही 24 कोच की पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजरने लगी।
तब ट्रैक के पास पशु चरा रहे चंद्रसेन सैनी ने अपनी लाल रंग की कैपरी (जो उसने पहन रखी थी) को झंडी बनाकर चालक को दिखाई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। तब तक 17 कोच टूटी पटरी से गुजर चुके थे।
इसके बाद चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल संचालन रुकवा कर अफसर भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद सुबह 8:55 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
कोरोना के मद्देनजर इन दिनों कुछ यात्री ट्रेन और ज्यादातर मालगाड़ी व पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार सुबह चौबीस कोच की पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से हावड़ा जा रही थी।
ट्रेन सुबह 6:05 बजे दिल्ली लखनऊ डाउन लाइन पर कटघर क्षेत्र के भैंसिया गांव के सामने से गुजर रही थी। पटरी टूट गई। जिसमें गैप हो गया था। रेल लाइन किनारे ही भैंसिया गांव निवासी चंद्रसेन सैनी पशु चरा रहा था। उसने देखा कि पटरी टूट गई और खटखट की आवाज आ रही है।
चद्रसेन ने बताया कि न उसके पास मोबाइल थी और न ही कोई लाल रंग का कपड़ा। तब उसने अपनी लाल रंग की कैपरी उतारी और उसे झंडी दिखाकर चालक को इरादा किया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
तब तक ट्रेन के 17 कोच टूटी पटरी से गुजर चुके थे। जबकि 18वां कोच रहा था। चालक विजय सिंह ने ट्रेन रोक दी और इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और इंजीनियरिंग शाखा की टीम ने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई।
ट्रैक ठीक करने के बाद 8:55 बजे ट्रेन को धीमी गति से गुजारा गया। दोपहर तीन बजे तक मरम्मत कार्य चल रहा था। झटका लगने पर चालक विजय सिंह ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी थी।
मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन रवाना कर दी गई। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इस मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।