फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pipeline burst during installation of electric pole, water supply two thousand houses stalled

मुरादाबाद: बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान फटी पाइपलाइन, दो हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप, सड़क पर जलभराव

Mon, 14 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

शहर के विभिन्न स्थानों की करीब 14 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट किया जाना है। इसके लिए बुध बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम चल रहा है। इसके चलते पानी की लाइन फट गई। 

विज्ञापन
Moradabad: Pipeline burst during installation of electric pole, water supply two thousand houses stalled
मुरादाबाद में पानी की लाइन ठीक करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के वार्ड-67 के गुलाल गली में बिजली की अंडरग्राउंड लाइनों को डालने के लिए चल रहे काम के दौरान बिजली का खंभा लगाने के दौरान नीचे मौजूद पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे आसपास के मोहल्लों के करीब दो हजार घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। जल कल विभाग ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इसकी सूचना देकर उसे दुरुस्त कराने को कहा है।

विज्ञापन


शहर के विभिन्न स्थानों की करीब 14 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट किया जाना है। इसके लिए बुध बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने के आनन-फानन किए जा रहे कार्य के दौरान रविवार करीब 11 बजे गुलाल गली चौराहा के पास बिजली का नया पोल लगाया गया।
विज्ञापन


इसके कारण उसके नीचे स्थित पानी की पाइप लाइन फट गई। उस दौरान पेयजलापूर्ति ठप थी, लिहाजा कार्य के दौरान बिजली विभाग की टीम को इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी। शाम को जब पानी आया तो पोल के स्थान पर फटी पाइप लाइन से पानी तेजी से निकल कर सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते थोड़ी देर में ही सड़क पर पानी भर गया। साथ ही गुलाल गली, दीनदारपुरा के करीब दो हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष है। मोहल्ला निवासी नवनीत मिश्रा, पीयूष मिश्रा, राजीव अग्रवाल, राजीव रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, लता सक्सेना, अंबरीश गुप्ता, संजय अग्रवाल ने बताया कि पाइप लाइन फटने के कारण शाम को उनके घरों में पानी नहीं आया।

इससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे उन लोगों में रोष है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता बीआर अशोक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम के दौरान पाइप लाइन फटी है।

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। 24 घंटे के अंदर अगर स्मार्ट सिटी की टीम मरम्मत नहीं करती है तो जलकल की टीम भेज कर उसे ठीक कराया जाएगा। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान का आकलन करके स्मार्ट सिटी को उसकी भरपाई के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

बुद्धि विहार में लीक पाइप लाइन से आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान

शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी सेक्टर-01 ए व सेक्टर-02 के कई घरों की पानी की टंकी में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में रोष है। बुद्धि विहार सेक्टर-1 ए निवासी नितिन गैरा, गौरव सिंह आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी के अधिकांश घरों में पिछले कुछ दिनों से थोड़ा बहुत गंदा पानी आता था।

शिकायत के बाद उसे ठीक भी किया गया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर गंदा पानी आने लगा। शनिवार शाम और रविवार सुबह उनकी टंकियों में काफी गंदा और बदबूदार पानी शुरू में आया। काफी देर बाद वह थोड़ा बहुत साफ हो सका। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों को गंदे पानी की फोटो डाल कर उसे ठीक कराने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इस संबंध में क्षेत्रीय अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बुद्धि विहार के सेक्टर-01 ए में गंदे पानी आने की शिकायत मिली थी। जिसमें मौके पर टीम को भेज कर ठीक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन के एक ज्वाइंट प्वाइंट के ढीला हो जाने के कारण गंदा पानी आ रहा था। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।

सेक्टर-9 ए में आए दिन पानी टंकी लीक होने से दिक्कत

आवास विकास सेक्टर-9 ए की कॉलोनी में आए दिन पानी टंकी लीक होने के कारण वहां रहने वाले लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। फ्लैट्स में रहने वालों ने बताया कि आवास विकास द्वारा इस कॉलोनी को अभी नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। इसके कारण उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पानी की पाइप लाइन अक्सर लीक हो जाती है। आवास विकास के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कई-कई दिन उसे दुरुस्त नहीं कराया जाता। जिससे फ्लैट में रहने वाले लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। रविवार ट्यूबवेल के पास पानी की पाइप लाइन लीक हो गई। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी जाने लगा।

सूचना पर पहुंचे कर्मचारी उसे पूरे दिन दुरुस्त करने में जुटे रहे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके अलावा आवास विकास द्वारा लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। चहारदीवारी भी नहीं है। इससे लोगों में रोष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed