फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware

मुरादाबाद में चीत्कार: शराब पीने से लोगों की होती रहीं मौतें... अनजान रही पुलिस, आबकारी विभाग को भी भनक नहीं

Sat, 21 Sep 2024 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

मुरादाबाद में शराब पीने से पांच लोगों की माैत हो गई। इलाके में लगातार बड़े पैमाने पर शराब खुलेआम बिकती रही लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग अंजान बने रहे। माैत के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।

विज्ञापन
Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में शहर में शराब पीने से हालत बिगड़ने के बाद एक-एक कर तीन दिनों में पांच लोगों की मौत होती गई। बावजूद पुलिस अनजान बनी रही। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए तैनात आबकारी विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बीच मीरपुर में मौतों का सिलसिला जारी रहने के बावजूद आदर्श कॉलोनी में लोग शराब पीने जाते रहे।

विज्ञापन

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

इससे परेशान महिलाएं आगे आई, तब पुलिस अलर्ट हुई और जांच पड़ताल शुरू की गई। शहर की मिलन विहार कॉलोनी से सटे मीरपुर निवासी सुंदरलाल, विक्की, महेश, प्रीत विहार निवासी चंद्रपाल और भोगपुर मिठौनी निवासी संदीप उर्फ दीपू ने शनिवार की रात आदर्श कॉलोनी में शराब पी थी। इसके बाद से पांचों की धीरे धीरे हालत बिगड़नी शुरू हो गई। सबसे पहले चंद्रपाल की हालत बिगड़ी। उन्हें उल्टियां शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

इससे परिवार के लोग परेशान हो गए और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चंद्रपाल को लेकर दौड़े। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। यही हालत बाकी चारों लोगों के साथ भी हुई। रविवार लेकर मंगलवार रात पांचों ने दम तोड़ दिया। एक शव का अंतिम संस्कार किया गया तो दूसरे की हालत बिगड़ गई। इससे आदर्श कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

प्रीत विहार, मीरपुर, कांशीराम नगर समेत आसपड़ोस की कई कॉलोनी में महिलाओं ने अपने बेटे और पति को आदर्श कॉलोनी से जाने से लोग लगाने की कोशिश की। लेकिन कुछ लोग फिर भी नहीं माने। परिवार की पाबंदी के बावजूद उन्होंने आदर्श कॉलोनी जाना बंद नहीं किया। पांच मौतें होने के बाद पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लग पाई। जबकि मौतें किसी गांव में नहीं बल्कि शहर की कॉलोनी में हुई थीं।

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

बावजूद इसके न तो आबकारी विभाग अलर्ट हुआ और न ही खुफिया तंत्र इसकी जानकारी जुटा पाया। मीरपुर की कुछ महिला और पुरुष आगे आए और उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस, प्रशासनिक और आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मृतकों के परिवार से पूरे मामले की जानकारी हुई। सब कुछ सामने आने के बावजूद पुलिस इस पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटी है।

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

पांचों के मुंह से निकले झाग और हुईं उल्टियां

पांचों की मौत में एक समानता सामने आई है कि सभी के मुंह से झाग आए और खूब उल्टियां हुईं। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी इन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद एक के बाद एक पांचों की मौतें हो गई। आदर्श कॉलोनी में शनिवार की रात पांचों ने एक साथ शराब पी और वहीं ठेले पर चिकन खाया था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। देर रात चंद्रपाल के मुंह से झाग निकलने लगा।

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उल्टियां शुरू हो गईं। परिवार के लोग उन्हें साईं अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें रेफर कर दिया और भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले गए। लेकिन चंद्रपाल की हालत देखने के बाद वहां भी भर्ती नहीं कराया गया।

दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला और रविवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह महेश, सुंदरपाल, विक्की और दीपू उर्फ संदीप के मुंह से भी झाग आए। इसके बाद उन्हें उल्टियां हुईं। एक के बाद एक सभी ने दम तोड़ दिया।

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

आदर्श कॉलोनी में दबिश, तोड़ीं भट्ठियां

पांच लोगों की मौत पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार शाम पुलिस व प्रशासनिक और आबकारी विभाग के अधिकारी फोर्स के संग आदर्श कॉलोनी में पहुंच गए। पुलिस फोर्स से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कच्ची शराब बनाने में लिप्त इधर उधर छिप गए। टीमों ने मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Moradabad: People keep dying due to drinking alcohol, police and excise department remain unaware
मुरादाबाद में शराब पीने से पांच की माैत - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एडीएम सिटी समेत अन्य अधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदर्श कॉलोनी में पहुंचे। चारों तरफ से घेराबंदी की गई। इस दौरान कॉलोनी में भगदड़ मच गई। यहां शराब पीने वाले खेतों की ओर भाग निकले। इस दौरान टीमों ने शराब का नष्ट किया और भट्ठियां तोड़ दी गईं। मौके से कुछ लोगों को पकड़ा गया। जिन्हें थाने भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed