फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: People caught and beat electricity department team, police reached spot and saved their lives

मुरादाबाद: बिजली विभाग की टीम को लोगों ने पकड़कर पीटा, भागकर बचाई जान..पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला कराया शांत

Thu, 14 Sep 2023 08:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 08:03 PM IST
सार

बिजली चेकिंग करने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने लेकर आई। कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।   

विज्ञापन
Moradabad: People caught and beat electricity department team, police reached spot and saved their lives
मुरादाबाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला कर दिया गया। जेई ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को बचाया। पुलिस ने जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र नया मुरादाबाद बिजलीघर के जेई टीएन भास्कर ने अंकुर पुत्र अरविंद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने बताया कि वह टीम को लेकर नया मुरादाबाद में बिजली चेकिंग करने गए थे। टीम ने नया मुरादाबाद सेक्टर-3 स्थित मकान नंबर डी-49 में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान वहां अंकुर आ गया। उसने चेकिंग का विरोध किया और टीम के साथ गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


टीम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शोर मचाकर अपने अन्य साथी बुला लिए। आरोप है कि इसके बाद टीम पर हमला कर दिया गया। जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जेई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाकर आई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने, टीम पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

घर में घुसकर मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

अमरोहा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर छेबड़ा की है।

यहां पर तनजीम हैदर का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि 10 सितंबर की शाम घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ला गुजरी के रहने वाले अरमान मेहंदी, मोहल्ला हक्कानी निवासी शहाबुद्दीन और दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई पत्नी और मां के साथ भी मारपीट की। घटना में तनजीम हैदर, उनकी पत्नी और मां घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस को दी।



मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed