{"_id":"6a96cbbb0bfb3790540dfd64","slug":"moradabad-paths-submerged-and-fodder-ruined-in-siraswan-gaud-commuters-create-uproar-on-highway-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निकासी बंद- ग्रामीण बेहाल: सिरसवां गौड़ में पानी से रास्ते डूबे, चारा हुआ खराब; हाईवे पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी बंद- ग्रामीण बेहाल: सिरसवां गौड़ में पानी से रास्ते डूबे, चारा हुआ खराब; हाईवे पर लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:28 PM IST
सार
भगतपुर ब्लॉक के सिरसवां गौड़ गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान पानी निकासी के पाइप बंद कर दिए गए, जिससे संपर्क मार्ग पर दो से चार फीट पानी भर गया है। इससे आवागमन, पढ़ाई और पशुओं के चारे की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
1 of 5
सिरसवां गौड़ के लोग प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगतपुर ब्लॉक के सिरसवां गौड़ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा हाईवे निर्माण में इस गांव के पानी निकासी के लिए कोई पाइप नहीं डालने से समस्या बढ़ गई है। इस कारण संपर्क मार्ग पर दो से लेकर चार फीट तक पानी आ गया है।
ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) मुरादाबाद -ठाकुरद्वारा हाईवे का निर्माण करा रहा है। यह हाईवे भगतपुर ब्लॉक के सिरसवां गौड़ गांव के सामने होकर गुजर रहा है। हाईवे से सटे शिव शक्ति धाम आश्रम के सामने ही सिरसवां गौड़ गांव के जाने के लिए संपर्क मार्ग है।
गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरसात और बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पहले सड़क में पाइप डाला गया था लेकिन हाईवे का निर्माण शुरू होने पर उन पाइपों को बंद कर दिया गया। इस कारण पानी गांव और आसपास के खेतों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रोहित पाल का कहना है कि संपर्क मार्ग पर दो से चार फीट पानी आ गया है।
2 of 5
जलभराव होने से परेशान सिरसवां गौड़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
कई घरों की दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। उन्होंने इस मामले में हाईवे पर निर्माण कर रहे अधिकारियों से पाइप लगाने की मांग की लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। सुभाष कुमार ने बताया कि पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 1500 मतदाता हैं। संपर्क मार्ग पर पानी आने के कारण छात्र-छात्राएं स्कूल कॉलेज नहीं जा पा रही हैं।
3 of 5
जलभराव होने से परेशान सिरसवां गौड़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खेतों में चारा भी खराब होने के कारण पशु भूखे हैं। जिस संपर्क मार्ग पर पानी आया है। वहां पहले ही पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई थी। जिसे दो पहिया, चार पहिया और बैल गाड़ी तक निकालने में काफी परेशान हो रही है। लगातार बढ़ती जा रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने प्रदर्शन कर पानी की निकासी का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जलभराव होने से परेशान सिरसवां गौड़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। डीएम और मंडलायुक्त से मिलकर उनके सामने समस्या रखी जाएगी। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान रूप सिंह, प्रमोद कुमार, रोहित पाल, सुभाष पाल, गंगा राम सैनी, विजय सिंह, गौतम सिंह, कुलदीप सिंह, सीताराम, रमेश सिंह समेत अन्य ग्रामीण और छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
जलभराव होने से परेशान सिरसवां गौड़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई की टीम जाएगी
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक टीम मौके पर जाएगी। अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार जलनिकासी के विकल्प तलाशे जाएंगे। पहले ग्रामीणों ने शिकायत नहीं की थी। अब शिकायत सामने आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।