{"_id":"678644ecfe7e60ab6e07904f","slug":"moradabad-panic-due-to-firing-in-broad-daylight-in-katghar-attackers-caught-in-cctv-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कटघर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, गांव में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कटघर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, गांव में मची अफरा-तफरी
Tue, 14 Jan 2025 04:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:36 PM IST
सार
मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत फैल गई। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर साैंप दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद फायरिंग की पुलिस कर रही जांच
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
थाना कटघर के पंडित नगला सिरसा इनायतपुर इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दो बाइक सवार हमलावरों ने एक विवाद के बाद तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित शारूख और उसका भाई रोजमर्रा की तरह काम पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी। जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
शारूख ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई। गांव के शाने आलम ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी फायर कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की पूरी घटना एक घर के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
फुटेज में हमलावर खुलेआम तमंचे लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के रूप में एकत्र कर लिया है। पीड़ित शारूख ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया गया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से कुछ आरोपियों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
कटघर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर दी है। सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस गांव में लगातार जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।