फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad pakbara ayaan death girlfriend house postmortem report

यूपी: शाम को रूबीना के घर गया था अयान, रात को चारपाई पर मिली लाश; दो साल का लव अफेयर और केरल कनेक्शन मिला

Mon, 26 Oct 2026 10:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 10:29 PM IST
सार

पिता आसिफ ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे अयान घर से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पिता नहीं चला और उसका उसका मोबाइल भी बंद था। 

विज्ञापन
moradabad pakbara ayaan death girlfriend house postmortem report
मृतक अयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव में रविवार की देर रात करीब पौने दो बजे प्रेमिका के घर में 19 वर्षीय युवक अयान (19) का शव चारपाई पर पड़ा मिला जबकि प्रेमिका और उसके परिवार के लोग गायब हैं। इसके अलावा घर के बरामदे में भी कुंडे में रस्सी का फंदा लटका मिला है। पुलिस ने अयान के पिता आसिफ की तहरीर पर प्रेमिका रूबीना, उसके पिता रहीस, मां बानो के खिलाफ गला घोंटकर हत्या किए जाने में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उसके हाथ, माथे और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एक महीने पहले केरल से आया था अयान
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली निवासी आसिफ छह साल पहले पाकबड़ा के समाथल गांव में परिवार के साथ बस गए थे। आसिफ केरल में सैलून चलाते हैं। बड़ा बेटा अयान भी पिता के साथ केरल में ही सैलून पर काम करता था। करीब एक माह पहले अयान केरल से अपने घर आ गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे घर से निकला था अयान
पिता आसिफ ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे अयान घर से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पिता नहीं चला और उसका उसका मोबाइल भी बंद था। आसिफ का दावा है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने अयान को गांव में रहीस के घर में जाते हुए देखा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया। 

विज्ञापन

अयान और रूबीना का दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पिता को लोगों ने यह भी बताया कि रहीस की बेटी रूबीना से अयान का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आसिफ ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। वह पुलिस कर्मियों को साथ लेकर आसिफ के घर में पहुंचे तो चारपाई पर अयान का शव पड़ा मिला था। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे जबकि उसकी प्रेमिका रूबीना, उसकी मां बानो और पिता रहीस गायब थे। 

घर से रस्सी का फंदा भी बरामद हुआ
युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीओ हाईवे वरुण कुमार और एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम बुला ली। रूबीना के घर की तलाशी के दौरान बरामदे में कुंडे से रस्सी का एक फंदा भी लटका मिला है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमिका, रूबीना, बानो, रहीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके हाथ, माथे और पीठ पर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed