फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Operation in private hospital without doctor, woman dies, staff absconds from spot

Moradabad: निजी अस्पताल में बिना डॉक्टर के कर दिया ऑपरेशन, महिला की मौत, हंगामा होने पर स्टाफ मौके से फरार

Fri, 01 Dec 2023 10:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:54 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Operation in private hospital without doctor, woman dies, staff absconds from spot
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मूंढापांडे के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में ऑपरेशन किया था। इसी कारण उसकी मौत हुई है। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो स्टाफ मौके से खिसक लिया।

विज्ञापन


मूंढापांडे वरबाला खास निवासी भारत सिंह की पत्नी माहवती को प्रसव पीड़ा होने की शिकायत पर बुधवार की शाम होने पर उसे होप अस्पताल मूंढापांडे में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में उसका ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टर ने पहले परिवार को सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


खून का अधिक रिसाव होने के कारण महिला की रात में मौत हो गई। इस दौरान स्टाफ मौके से चला गया। परिजनों को सुबह मौत की जानकारी मिली। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ महेश चंद्र गौतम और थाना प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान परिजन भड़क गए और शव को न ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed