फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: On the first day of job, bike collided with divider, security guard lost his life

Moradabad: नौकरी के पहले दिन डिवाइडर से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की चली गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 24 Jun 2024 03:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 03:00 PM IST
सार

मुरादाबाद के पंडित नगला बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड में जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब वह नौकरी के पहले दिन खाना खाने घर जा रहा था। 

विज्ञापन
Moradabad: On the first day of job, bike collided with divider, security guard lost his life
सड़क हादसा(FILE) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंडित नगला बाइपास स्थित डिवाइडर से बाइक सवार प्रियांशु चौधरी (18) टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के पहले दिन घर खाना खाने के लिए आ रहा था।

विज्ञापन


कुंदरकी थाने के मलीपुर महमूदानगला गांव निवासी प्रियांशु चौधरी (18) के पिता की दस साल पहले मौत हो गई थी। खेती की जमीन कम होने के कारण प्रियांशु की मां सविता चौधरी इकलौते बेटे को लेकर छह साल से गोविंदनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगीं।
विज्ञापन


प्रियांशु की बड़ी बहन आरजू की शादी हो चुकी है। चाचा सुखवीर चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले ही प्रियांशु को सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी मिली थी। नौकरी के पहले दिन शनिवार की रात 11:30 बजे वह ड्यूटी से घर खाना खाने के लिए बाइक से लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित नगला बाइपास स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे फाटक के दोनों तरफ सड़क पर बोल्डर जैसे डिवाइडर रखे हुए हैं। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पत्थर से प्रियांशु का सिर टकराने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा।


उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया,  जहां उसकी मौत हो गई। इकलौतेे बेटे की मौत से मां सदमे में है। थाना  प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराई है।

परिजनों के तहरीर देने पर दुर्घटना की जांच की जाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed