{"_id":"6806a7165853c721c8026f53","slug":"moradabad-officers-sons-got-into-a-fight-over-a-girl-in-chatori-gali-when-they-reached-the-lockup-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: चटोरी गली में युवती के चक्कर में भिड़े अफसरों के बेटे, हवालात पहुंचे तो फूटकर रोए पिता, जोड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: चटोरी गली में युवती के चक्कर में भिड़े अफसरों के बेटे, हवालात पहुंचे तो फूटकर रोए पिता, जोड़े हाथ
Tue, 22 Apr 2025 01:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:44 AM IST
सार
सिविल लाइंस की चटोरी गली में युवती को लेकर बैंक और इंश्योरेंस अफसरों के बेटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों को थाने में बुलाया गया तो वहां हंगामा हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार की चटोरी गली में एक युवती के चक्कर में बैंक और इंश्योरेंस कंपनी के अफसरों के बेटे भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ कर चौकी ले गई।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर दोनों युवकों को थाने बुलाकर और हवालात में बंद किया गया तो दोनों के पिता फूट-फूटकर रोने लगे। बाद में दोनों पक्ष समझौता कर अपने -अपने घर चले गए। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले बैंक मैनेजर का बेटा एमबीए कर रहा है।
विज्ञापन
रविवार रात वह सिविल लाइंस क्षेत्र में अपने दोस्त के घर गया था। वहां से वह अपने दोस्त के साथ चटोरी गली में मोमोज और समोसे खरीदने गया था। रात करीब दस बजे दोनों दोस्त मोमोज पैक करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक इंशोरेंस कंपनी के अधिकारी का बेटा अपनी मित्र के साथ कार से वहां पहुंच गया। युवक खुद भी इंश्योरेंस कंपनी में ही कार्यरत है। एमबीए छात्र का आरोप है कि कार सवार युवक उसके पास आ गया और पीटना शुरू कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।
इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले युवक ने बताया कि छात्र उसकी मित्र को लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोप है कि छात्र ने भी अपने दोस्त बुला लिए और कर्मचारी की पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़कर चौकी ले गई।
पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। दोनों युवकों के पिता उन्हें अपने साथ लेकर पहुंचे। इस दौरान उस युवती को भी थाने बुला लिया गया, जिसकी वजह से झगड़ा हुआ था।
यहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और हंगामा होने लगा। पुलिस ने दोनों युवकों को हवालात में बैठा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि दोनों पक्ष समझौता कर चले गए हैं। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।