Moradabad: एमआईटी कॉलेज में छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएम से शिकायत.. यूट्यूबर आमिर और दानिश पर केस
मुरादाबाद के यूट्यूबर आमिर और दानिश के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर एमआईटी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसकी शिकायत सीएम योगी और डीजीपी को ऑनलाइन की गई थी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में पाकबड़ा के यूट्यूबर आमिर और दानिश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने एमआईटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लड़कियों और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस कार्यक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमन शर्मा की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने यूट्यूबर आमिर और दानिश के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें अमन शर्मा ने बताया कि रामगंगा विहार स्थित एमआईटी कॉलेज परिसर में 14 जनवरी को एक कार्यक्रम हुआ था।
जिसमें यूट्यूब पर टीआरटी(टॉप रियल टीम) नाम से चैनल चलाने वाले आमिर और दानिश ने अपनी टीम के साथ लाइव शो किया था। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे नारी शक्ति के सम्मान को ठेस पहुंची है। आरोपियों ने अपनी प्रस्तुति के दौरान जो भद्दे कमेंट किए उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
एक्स पर भी कई लोगों ने वीडियो को सीएम यूपी, डीजीपी, मुरादाबाद पुलिस को टैग कर शिकायत की थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।