{"_id":"667fcdff15f6977e030b04e6","slug":"moradabad-night-patrolling-increased-to-prevent-theft-ssp-said-action-against-mafia-will-continue-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: चोरी रोकने को रात की गश्त बढ़ाएंगे, एसएसपी बोले- अपराधी व माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: चोरी रोकने को रात की गश्त बढ़ाएंगे, एसएसपी बोले- अपराधी व माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी
Sat, 29 Jun 2024 02:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:34 PM IST
सार
मुरादाबाद के नए एसएसपी सतपाल अंतिल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी को रोकने के लिए पुलिस गश्त तेज की जाएगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में पिछले दो माह में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। शहर के दस साल पुराने बहुचर्चित शैली हत्याकांड के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इस केस पर गंभीरता से काम करेंगे। जनपद में माफिया, गोकशी के आरोपियों पर पहले के जैसे ही कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
कोर्ट में चल रहे केसों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे। ताकी दोषियों को सजा मिल सके। ये कहना है मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल का। मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत निवासी सतपाल अंतिल 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी नौकरी की शुरुआत आजमगढ़ से हुई थी। इसके बाद वह मेरठ में एएसपी और मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी रहे हैं। इसके बाद एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग फतेहपुर में मिली। यहां से उनका ट्रांसफर प्रतापगढ़ कर दिया गया था।
विज्ञापन
करीब तीन साल तक प्रतापगढ़ में एसपी के पद रहे हैं। मुरादाबाद में एसएसपी का चार्ज संभालने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल रहेगी। पीड़ितों के लिए थानों में ऐसा माहौल बनाया जाएगा। जिससे पीड़ित बेझिझक होकर थाने जाएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
इसके अलावा दो माह में चोरी की जो घटनाएं हुईं हैं। उनका खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि दस साल पुराने शैली हत्याकांड की फाइल भी उन्होंने देखी है। 15 मई 2014 की रात जिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस डॉ. शैली, उनके पति डॉ. ओम, उनकी ननद डॉ. किरण और पांच साल की पोती गिन्नी की हत्या कर दी गई थी।
इसके लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। एसपी यातायात और नगर निगम के साथ मीटिंग कर शहर के जाम पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे।