Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News Two Female Friends Declare Themselves Husband and Wife UP News in Hindi

UP: 'हम पति-पत्नी हैं...जीवन भर साथ रहेंगे, कोई जुदा नहीं कर सकता', रात में थाने पहुंचीं युवतियां; कही ये बात

Wed, 04 Feb 2026 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Feb 2026 11:43 AM IST
सार

मुरादाबाद में दो युवतियां घर छोड़कर चली गईं। रविवार की रात दोनों युवतियां बिलारी थाने पहुंचीं और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। दोनों ने कहा कि हम पति-पत्नी हैं...जीवन भर साथ रहेंगे।

विज्ञापन
Moradabad News Two Female Friends Declare Themselves Husband and Wife UP News in Hindi
मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला आया सामने - फोटो : AI

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर में दोनों सहेलियों को उनके घर वालों ने काफी समझाया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ीं रहीं। पुलिस के समक्ष भी कहा कि वह पति-पत्नी हैं और हमेशा साथ रहेंगे। उन्हें अब कोई जुदा नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


भगतपुर पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। जिसमें युवती ने कहा कि वह बालिग और उसने शादी कर ली। इसके बाद दोनों युवती साथ साथ चली गईं।

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बुआ रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। बताया जा रहा है करीब एक साल पहले युवती अपनी बुआ के घर गई थी। युवती यहां पांच दिन रुकी थी। इसी दौरान बुआ के घर के सामने रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हो गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। घर लौटने के बाद भी युवती रामपुर की युवती से बातचीत करती थी। परिजनों ने कई बार दोनों को बातचीत करते हुए देखा लेकिन सहेली होने के कारण उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। 

विज्ञापन

दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया
कई बार रामपुर की युवती भगतपुर क्षेत्र में उससे मिलने आई थी। दोनों के बीच नजदीकियां आ गई थी। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। 31 जनवरी की सुबह युवती अपने घर से निकल गई। उधर, रामपुर के टांडा क्षेत्र की युवती भी अपने घर से निकल गई।

विज्ञापन

दोनों युवतियां बिलारी थाने पहुंचीं
दोनों एक साथ मुरादाबाद पहुंच गईं और दोनों ने एक दूसरे की मांग भर दी। 26-26 वर्षीय इन युवतियों के अचानक गायब होने पर परिजन परेशान हो गए। एक युवती की गुमशुदगी भगतपुर और दूसरी युवती की गुमशुदगी टांडा में दर्ज की गई। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे कि इसी बीच रविवार की रात दोनों युवतियां बिलारी थाने पहुंच गईं और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की।

अलग होने को तैयार नहीं हुईं युवतियां
पुलिस ने दोनों को रात में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। सोमवार को भगतपुर थाने की पुलिस और युवती के परिजन वन स्टॉप सेंटर पहुंच गए और युवती से बात की। परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन युवतियां अलग होने को तैयार नहीं हुईं। मंगलवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

'हमने शादी कर ली है वह बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं'
युवती ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है वह बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद दोनों युवतियां साथ चली गई। इस दौरान दोनों के परिजन भी नहीं आए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को भगतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती के बयान दर्ज कराए गए थे। इसके बाद वह रामपुर की युवती के साथ चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed