फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News : The teacher sold the school building for 30 thousand rupees

Moradabad News : अध्यापक ने 30 हजार रुपये में बेच दिया विद्यालय भवन, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 05 Aug 2022 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 04:13 AM IST
सार

Moradabad News : The teacher sold the school building for 30 thousand rupees जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा उसने उसे तुड़वा भी दिया। शिकायत होने पर जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शिकायत सही पाई है और इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।

विज्ञापन
Moradabad News : The teacher sold the school building for 30 thousand rupees
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंदरकी विकास खंड क्षेत्र के गांव पीतपुर नैयाखेड़ा में तैनात अध्यापक मुजाहिद हुसैन ने प्राथमिक स्कूल के निर्मित एक अतिरिक्त कक्ष को तीस हजार रुपये बेच दिया। जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा उसने उसे तुड़वा भी दिया। शिकायत होने पर जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शिकायत सही पाई है और इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।

विज्ञापन


कुंदरकी विकास खंड क्षेत्र के गांव पीतपुर नैयाखेड़ा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में मुजाहिद हुसैन अध्यापक हैं। विद्यालय में वर्ष 2010 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया था। जिसे मुजाहिद ने क्षेत्र के एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये में बेच दिया। जिसे खरीदने वाले व्यक्ति ने तुड़वा भी दिया। आरोप है कि अध्यापक मुजाहिद ने इसके बाद विद्यालय के एक दूसरे कक्ष का भी सौदा करने लगा। जिसे लेकर उसका गांव के प्रधान से विवाद हो गया। प्रधान ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से कर दी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए बुद्धप्रिय को भेज दी है। प्रधान ने आरोपी अध्यापक पर अक्सर विद्यालय से गायब रहने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी को अध्यापक मुजाहिद हुसैन द्वारा 30 हजार रुपये में विद्यालय का एक कक्ष एक व्यक्ति को बेच देने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर मेरे कार्यालय भेजी है। मैं विभागीय कार्य से बृहस्पतिवार जिले से बाहर गया था। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

-बुद्धप्रिय, बीएसए

निरीक्षण में मिला था नदारद, काटा था एक दिन का वेतन
मंडलायुक्त के आदेश पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में मंडल स्तरीय अधिकारियों ने कुंदरकी के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया था। जिसके क्रम में प्रभारी एडी बेसिक के तौर पर बीएसए बुद्ध प्रिय ने पीतपुर नैयाखेड़ा गांव के विद्यालय का निरीक्षण किया था। तब मुजाहिद हुसैन अनुपस्थित के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटा था। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में भी वह अनुपस्थित मिला था। जिसके बाद उसे प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed