फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Protest outside Railway Hospital against UPS, Urmu protest will continue till 27th

Moradabad News: यूपीएस के विरोध में रेलवे अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, 27 तक जारी रहेगा उरमू का विरोध

Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर विरोध जारी है। कर्मियों ने इसे ओपीएस से कमजोर बताया है। कहा कि यूपीएस में संशोधन कर पुरानी पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाए।

विज्ञापन
Moradabad News: Protest outside Railway Hospital against UPS, Urmu protest will continue till 27th
मुरादाबाद में धरना देते रेलवे कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनिफाइड पेंशन स्कीम को ओपीएस से कमजोर बताकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन का कहना है कि यूपीएस में संशोधन कर पुरानी पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाए। इसे लेकर 23 सितंबर से संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को उरमू के पदाधिकारियों ने रेलवे अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मंडल मंत्री शलभ सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ता जुटे और मांगों को लेकर नारेबाजी की। बारिश के बीच प्रदर्शन जारी रहा। संगठन की मांग है कि यूपीएस में संशोधन कर 12 माह के औसतन वेतन या अंतिम वेतन का आधा दोनों में से जो अधिक हो, वह दिया जाए। एक जनवरी 2004 के बाद एनपीएस में 10 प्रतिशत कामगार के वेतन से कटता है।
विज्ञापन


ग्रेच्युटी के अलावा छह माह का एक मुश्त वेतन व महंगाई भत्ता दिया जाए। यूपीएस में 40 प्रतिशत का कम्युटेशन लागू किया जाए। विरोध प्रदर्शन में नितिन कुमार, संतोष यादव, शेखर ठाकुर, धर्नवीर, केके पांडे, आकाश, सिद्धार्थ शंकर, अंकित कुमार, चंद्र शेखर, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed