{"_id":"66ee93e02e35b176250746ef","slug":"moradabad-news-protest-at-ssp-office-to-get-justice-for-aman-who-was-crushed-by-thar-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: थार से कुचले गए अमन को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कई संगठन आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: थार से कुचले गए अमन को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कई संगठन आए आगे
Sat, 21 Sep 2024 03:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
अमन को कुचलने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साैंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थार से बाइक सवार अमन कुमार को कुचलने वालों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर कई संगठनों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सिविल लाइंस के चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन कुमार रविवार की गांधीनगर से केक खरीदने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन
कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक अनमोल अरोड़ा ने अमन की बाइक को राैंद दिया था, जिसमें अमन की मौत हो गई थी। अनमोल को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि कार में सवार उसके साथी कटघर के लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्यम चौधरी थार से कूदकर भाग गए थे।
विज्ञापन
पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक अनमोल के साथी सुकेत और दिव्यम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस ढीली कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन