फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: man started clicking photos girl students in Hindu College, teacher caught young man

Moradabad News: हिंदू कॉलेज में छात्राओं के खींचने लगा फोटो, शिक्षक ने युवक को पकड़ा, पुलिस ने किया यह काम

Thu, 03 Oct 2024 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

हिंदू कॉलेज में छात्राओं के फोटो खींचते हुए पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पहचान छिपाने और अभद्रता करने की भी कोशिश की। कोर्ट में पेशी के बाद फैजिल को जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Moradabad News: man started clicking photos girl students in Hindu College, teacher caught young man
छात्रा की खींची फोटो - फोटो : istock

विस्तार

हिंदू कॉलेज में छात्राओं के फोटो खींचने वाले आरोपी फैजिल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। मंगलवार दोपहर दो बजे मुख्य नियंता मंडल के सदस्य और गणित विभाग के शिक्षक प्रो. यशवीर सिंह ने गणित विभाग के सामने एक युवक को छात्राओं के फोटो खींचते हुए देख लिया था।

विज्ञापन


युवक ने कॉलेज की यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी और न ही उसके पास कॉलेज का परिचय पत्र था। उन्होंने युवक को टोका तो वह शिक्षक के साथ अभद्रता करने लगा। इस पर नियंता मंडल के सभी सदस्य आ गए। इसी बीच मौका पाकर युवक ने फोटो डिलीट कर दिए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम और अपना पता गलत बताकर कॉलेज स्टाफ को भी गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया था। कोतवाली में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम फैजिल बताया। आरोपी कोतवाली क्षेत्र में सराय शेख महमूद खां का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा सुरेश पाल सिंह की तहरीर पर फैजिल के खिलाफ छात्राओं के फोटो खींचने और अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल जयपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

किशोरी को अगवा करने में रिपोर्ट दर्ज

कांठ क्षेत्र के गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिस पर किशोरी के पिता ने गांव गढ़ी निवासी हुसैन पर उसकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।



उसका कहना है कि पहले भी दो बार हुसैन उसकी बेटी को ले जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाने के एसएसआई सुभाष धनकड़ ने बताया कि किशोरी को बरामद भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed