फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad news Man arrested for attacking trains with petrol bombs

UP: 'मुझे जेल भेज दो वरना कई ट्रेन फूंक दूंगा', इसलिए ट्रेनों पर पेट्रोल बम से हमला करता था दीपू; चौंकी पुलिस

Mon, 04 Aug 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

मुरादाबाद में ट्रेनों पर पेट्रोल बम से हमला करने वाला गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पकड़े जाने पर पुलिस से कहा कि मुझे जेल भेज दो, वरना कई ट्रेन फूंक दूंगा। वह भाई की मौत से आहत है। युवक ने लगातार दो दिन ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंका है।

विज्ञापन
Moradabad news Man arrested for attacking trains with petrol bombs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में लोकोशेड पुल के नीचे आरोपी दीपू सैनी (22) ने लगातार दो दिन ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंका। जीआरपी-आरपीएफ मुख्यालय से रेलवे बोर्ड तक शोर मचने के बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


लालकुआं एक्सप्रेस और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस से कहा कि मुझे जेल भेज दो वरना कोई ट्रेन फूंक दूंगा। जीआरपी-आरपीएफ की पूछताछ में आरोपी दीपू का कहना है कि उसके भाई को लोगों ने मार दिया, अब वह मौत का बदला लेगा। 
विज्ञापन


31 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उसने लोकोशेड पुल के नीचे से गुजर रही (15060) आनंदविहार-लालकुआं एक्सप्रेस पर बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाकर ट्रेन पर फेंका। इससे एस-5 कोच में खड़े एक यात्री का हाथ जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के तहरीर न देने पर मामला हल्का पड़ गया। दूसरे दिन एक अगस्त की शाम चार बजे वह फिर लोकोशेड पुल के नीचे पहुंचा और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर वैसा ही हमला किया।

गमीनत रही कि पेट्रोल भरी और आग से जलती हुई बोतल ट्रेन के कोच के अंदर नहीं गिरी। लगातार दो दिन घटना के बाद मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सतर्क हुईं। दो अगस्त को आरोपी फिर इसी तरह ट्रेन पर हमला करने के लिए बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसके ढक्कन पर एमसील लगाकर लाया। 

 

पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 560 रुपये और एक माचिस बरामद हुई है। अब रेलवे एक्ट की धारा 153 व बीएनएस की धारा 118, 327 के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

ई-रिक्शा चलाता है ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी
ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी दीपू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसकी छोटी कद-काठी के कारण कोई उसका सम्मान नहीं करता। कोई भी उसे पीट देता है। इससे वह परेशान है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि भाई की मौत के बाद वह परेशान रहता है। वह कहता है कि लोगों ने उसके भाई को मार दिया। जबकि परिजनों के मुताबिक उसके भाई ने आत्महत्या की थी।

 

आरोपी ने दो दिन एक ही जगह ट्रेन पर जलती हुई पेट्रोल की बोतल फेंकी। यात्रियों के बयानों के आधार पर हमारी टीमों ने जांच की। तीसरे दिन उसे घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पेट्रोल भरी बोतल बरामद हुई है जिसके मुंह पर कपड़ा और एमसील लगी थी।- अनिल कुमार वर्मा, सीओ जीआरपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed