Moradabad News : टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराई फॉरच्यूनर कार, 12वीं की छात्रा की मौत
Moradabad News: हादसे में कार सवार अमरोहा निवासी छात्रा अभिलाषा (18) की मौत हो गई जबकि युवक तालिब घायल हो गया। घायल को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार में तीन छात्राएं और तीन छात्र सवार थे। सभी अमरोहा निवासी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे टायर फटने से अनियंत्रित होकर फॉरच्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार अमरोहा निवासी छात्रा अभिलाषा (18) की मौत हो गई जबकि युवक तालिब घायल हो गया। घायल को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार में तीन छात्राएं और तीन छात्र सवार थे। सभी अमरोहा निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के मोहल्ला हक्कानी निवासी अफ्फान अपनी फॉरच्यूनर कार से मुरादाबाद जा रहा था। कार में मोहल्ला कालापगड़ी निवासी तालिब, शफातपोता निवासी साहिल और अमरोहा के शहनाई मंडप निवासी अभिलाषा, जुबैरिया व अलीशा भी सवार थीं। शाम करीब पांच बजे मझोला क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास पुल पर अचानक कार के अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद कार कार का दो टायर और फट गए। इस हादसे में कार अभिलाषा और तालिब गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकी कार सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टीएमयू अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां अभिलाषा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तालिब को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस कार सवार साहिल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुरादाबाद के रामगंगा विहार में टैटू बनवाने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद अलीशा, जुबैरिया और अप्फान मौके से ही किसी दूसरे वाहन में बैठकर चले गए हैं।
सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्टाग्राम पर लाइव था कार चला रहा अफ्फान, रफ्तार भी थी तेज
जीरो प्वाइंट पर हादसे का शिकार हुई फॉरच्यूनर कार की रफ्तार तेज थी। कार को ड्राइव कर रहा युवक अफ्फान इंस्टाग्राम पर लाइव भी था। वो बार-बार मोबाइल को देख रहा था। अचानक कार का टायर फटा तो वह कंट्रोल नहीं कर पाया। ये जानकारी कार में सवार रहे साहिल ने पुलिस को दी है।
उसने पुलिस को बताया कि सभी दोस्त अमरोहा से अफ्फान की कार में सवार हुए थे। सभी ने तय किया था कि मुरादाबाद में रामगंगा विहार में टैटू बनवाएंगे। इसके बाद अफ्फान ने कार मुरादाबाद के लिए रवाना कर दी। वो इंस्टाग्राम पर लाइव था। जिस पर आने वाले कमेट्स को देखकर वह बार-बार जवाब दे रहा था।
चार बार पलटी खाने के बाद सीधी हो गई थी कार, थम गए वाहनों के पहिये
शाम करीब पांच बजे जीरो प्वाइंट के पास पुल पर तेज आवाज के साथ कार के एक बार एक तीन टायर फटे तो आस पड़ोस के लोग भी सहम गए। हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहनों के चालकों ने भी अपने वाहन रोक लिए। इस दौरान उन्होंने देखा कि दिल्ली से लखनऊ की ओर दौड़ रही कार चार पलटने आने के बाद सीधी हो गई। कार का अगला हिस्सा पाकबड़ा की ओर हो गया।
पुराने टायर चलाना रिस्की होता हैं। 50 हजार किलोमीटर चलाने के बाद कार के टायर बदल देना चाहिए। टायरों में ऑयल होता है। अधिक चलने की वजह से ऑयल सूख जाता है। ऑयल कम होने के कारण टायर फट जाते हैं।
-यशराज चावला, चावला टायर जोन
अगर टायर अचानक फट जाए तो संयम न खोएं। गाड़ी को रोकने के लिए तुरंत ब्रेक न लगाएं। स्टेयरिंग को कसकर पकड़ लें और गाड़ी को कंट्रोल करे। गाड़ी का जिस साइड का टायर फटता है। गाड़ी उसी ओर ज्यादा भागती है। ऐसी स्थिति में धीरे धीरे ब्रेक लगाएं।
टायर में बहुत ज्यादा या बहुत कम हवा होना और ऊपर से तेज रफ्तार खतरनाक साबित हो सकता है। हवा का दबाव ठीक नहीं होने के कारण तेजी से घूमते टायर में बहुत ज्यादा तनाव उत्पन्न होता है। जिस कारण टायर फटने की संभावना अधिक होती है। टायर में कट हो या फूल जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
-चंचल मेहता, इंचार्ज, पीडीआई
ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं थे कार में सवार
कार में सवार अलीशा, अभिलाषा बारहवीं की छात्रा हैं। जबकि जुबैरिया, तालिब, साहिल और अफ्फान ग्यारहवीं के छात्र हैं।