फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Dowry murder case against four including BJP leader, case of pushing wife from third floor

Moradabad News: भाजपा नेता समेत चार पर दहेज हत्या का केस, तीसरी मंजिल से पत्नी को धक्का देने का मामला

Tue, 01 Oct 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad News: Dowry murder case against four including BJP leader, case of pushing wife from third floor
मुरादाबाद में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से धक्का देकर गिराने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शरद कौशिक समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि शरद कौशिक, उसकी मां सुषमा बड़े भाई कपिल कौशिक व विवेक कौशिक दहेज के लिए शरद की पत्नी स्नेहा (26) को परेशान करते थे। 

विज्ञापन


शरद व स्नेहा की शादी 29 नवंबर 2023 को हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले स्कॉर्पियो व 10 लाख रुपये कैश लाने को लेकर उत्पीड़न करते थे। बात बात पर ताने देते और मारपीट करते थे। आरोप है कि 29 सितंबर की रात 10 बजे भी उन्होंने स्नेहा के साथ मारपीट की। 1015 बजे उसे घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया।
विज्ञापन


नीचे गिरने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। साईं अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। परिजनों का कहना है कि पोस्ट मार्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ कटघर को इस मामले की जांच सौंपी गई है। दहेज हत्या के अलावा, महिला क्रूरता, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सभी आरोपी महिला को साईं अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से फरार हैं। वह अपनी कार भी अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले। 

बहनोई बोले, स्नेहा ने कहा था मुझे यहां से ले जाओ 

स्नेहा के बहनोई आशुतोष शर्मा ने नम आंखों से बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पास स्नेहा का फोन आया था। इसने फोन पर रोते हुए कहा था कि जीजा जी मुझे यहां से ले जाओ, वरना यह लोग मुझे मार देंगे। इतना कहते ही आशुतोष बिलख पड़े। स्नेहा के पिता असमोली निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार की रात भी बेटी ने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी।

कुछ देर बाद ही छत से गिरने की सूचना आई, वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी मृत अवस्था में मिली। स्नेहा के बड़े भाई मोहित शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सोमवार देर शाम स्नेहा के शव का अंतिम संस्कार किया। 

शरद कौशिक व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं, हमारी टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। आसपास के लोगों से बात की जा रही है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी 



शरद कौशिक भाजपा युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। घटना की जानकारी हमें मिली है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, आरोपों की पुष्टि होने तक संगठन की ओर से कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। - अरुण पंडित, जिलाध्यक्ष भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed