{"_id":"6797ac4569232b405908b20f","slug":"moradabad-news-bsc-nursing-student-dies-used-to-live-on-rent-in-bjp-leader-house-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, भाजपा नेता के मकान पर किराये में रहती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, भाजपा नेता के मकान पर किराये में रहती थी
Mon, 27 Jan 2025 09:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 09:25 PM IST
सार
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही मामले की जांच
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार केसरी कुंज में रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा ज्योति सिंह (21) ने पंखे से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। फोन न उठने पर साथी छात्राएं कमरे पर पहुंचीं तो छात्रा का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम ने जांच कर छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि देवरिया के बबनी निवासी ज्योति सिंह आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
वह रामगंगा विहार केसरी कुंज में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहती थी। ज्योति की दोस्त ने रविवार को उसे कई बार काॅल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सोमवार सुबह फिर से फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका में सुबह साढ़े आठ बजे घर पर आ गई।
विज्ञापन
उसने दरवाजे की जाली से देखा तो ज्योति का शव दुपट्टे के जरिये पंखे से लटका हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और छात्रा के परिजनों को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर नोएडा में रहने वाला छात्रा का भाई विनय सिंह और अन्य रिश्तेदार आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। एसपी सिटी ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। छात्रा का मोबाइल ओर लैपटॉप कब्जे में ले लिया गया है।
अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। छात्रा की दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।