Moradabad News: महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, व्हाट्सएप पर की थी कॉल, फिर कर दिया कांड
मुरादाबाद में साइबर ठग ने ्रमहिला का वीडियो एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में साइबर ठग ने महिला का वीडियो एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद पीड़िता को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गलशहीद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई।
घरेलू काम में व्यस्त होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाई। उसने कॉल रिसीव कर ली। सामने वाला व्यक्ति गंदी हरकत करने लगा। इसके तुरंत बाद महिला ने कॉल काट दी। कुछ ही देर बाद आरोपी ने उसे कॉल की और धमकाने लगा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर वह उसे रकम ट्रांसफर नहीं करेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। बाद में आरोपी ने वीडियो को एडिट कर महिला के पास भेज दिया। वीडियो देखकर महिला के होश उड़ गए। अब आरोपी वीडियो को डरा धमकाकर ब्लैकमेल कर रहा है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
तीन पर पत्नी को गायब करने का आरोप
कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का कहना है कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी 28 अगस्त को घर से मोबाइन ठीक कराने के लिए हल्दुआ माफी निवासी बबलू की दुकान पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। बबलू ने भी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया।
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले अशोक, सतपाल और अय्यूब ने अपने कब्जे में लेकर कहीं गायब कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
अगवानपुर के एक मोहल्ले से 30 सितंबर की सुबह 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के भाई ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। किशोरी और युवक अलग अलग बिरादरी से हैं।