फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Attempt to drag woman into car.. clothes torn, accused ran away after making noise

Moradabad News: महिला को कार में खींचने का प्रयास.. फट गए कपड़े, शोर मचाने पर भागे आरोपी, मच गया हंगामा

Sat, 19 Oct 2024 11:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

मुरादाबाद के गलशहीद में एक महिला का अपहरण करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad News: Attempt to drag woman into car.. clothes torn, accused ran away after making noise
कांठ में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में कार सवारों ने एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच अक्तूबर को रामपुर रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी।

विज्ञापन


लवीना रेस्टाेरेंट के सामने सफेद रंग की एक कार उसके पास आकर रुकी। महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही कार सवारों ने उसे जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी कार दौड़ाकर भाग गए। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपने भतीजे को लेकर रिश्तेदारी में जा रही थी। इस दौरान फिर से आरोपी आ गए और उन्होंने महिला को देखकर कार रोक ली। आरोपियों ने फिर महिला को अगवा करने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि उसने एक कार सवार को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका नाम समीर है वह गलशहीद के असालतपुरा में रहता है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

घर में घुसकर युवती को छेड़ा, दर्ज हुआ केस 

मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर की रहने वाली युवती मझोला थाना क्षेत्र में रहती है। युवती ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह बाजार गई थी।



इसी दौरान दो युवकों ने उसका पीछा किया। किसी तरह युवती अपने घर में पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गए और पीड़िता के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला मंडी निवासी आरोपी हैप्पी और महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed