{"_id":"6253da73d6f0064ba376706e","slug":"moradabad-nana-and-two-year-old-child-died-after-being-hit-by-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत
Mon, 11 Apr 2022 01:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
यह हादसा कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी फाटक के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह गुलाबबाड़ी फाटक के पास नाना और दो साल के नाती की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के समय में नाना अपने नाती को गोद मे लेकर निकले थे। पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चकलालपुर निवासी महेंद्र सिंह (50) मजदूरी करते थे। उनके 4 बेटी और एक बेटा है। बताया गया कि महेंद्र सिंह रविवार को कटघर थाना के गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अपने साढू राजबहादुर की मां की बरसी में शामिल होने आए थे। उनके साथ विवाहित बेटी असमोली के गांव डोडी निवासी राखी और दामाद मोहित भी आये थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे महेंद्र सिंह अपनी बेटी के बेटे निकुंज (2) पुत्र मोहित को गोद मे लेकर निकले थे। रेलवे लाइन के किनारे चलने के दौरान गुलाबबाड़ी फाटक के पास पहुंचे थे। तभी डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आ गई। इस दौरान महेंद्र ट्रेन की चपेट में आ गए और उनके हाथ से बच्चा छूटकर ट्रेन के आगे आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भिजवा दिया। जबकि घायल मासूम को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान निकुंज की भी मौत हो गई। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन