फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Municipal Corporation sealed Musafirkhana, tax of Rs 37 lakh not deposited

Moradabad: नगर निगम ने मुसाफिरखाना किया सील, 37 लाख का टैक्स नहीं किया जमा, दुकानों को एक दिन की मोहलत

Fri, 01 Dec 2023 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि मुस्लिम मुसाफिरखाना पर पिछले कई सालों से गृहकर और जल कर का बकाया चला आ रहा है। 20 सितंबर को मुसाफिरखाना पर 30.99 लाख रुपये बकाया होने का नोटिस प्रबंधन ने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Municipal Corporation sealed Musafirkhana, tax of Rs 37 lakh not deposited
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन रोड पर बने मुसाफिरखाने को सील कर दिया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे स्टेशन रोड स्थित मुसाफिरखाना पर नगर निगम के बकाया 37 लाख रुपये गृहकर और जलकर का अदा न करने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच उसे सील कर दिया है। उसमें स्थित 13 दुकानदारों को एक दिन की मोहलत दी गई है। शुक्रवार को दुकानें भी सील कर दी जाएंगी। इस आशय का आज एनाउंसमेंट भी नगर निगम टीम ने करा दिया है।

विज्ञापन


निगम की इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में हलचल है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना पर पिछले कई सालों से गृहकर और जल कर का बकाया चला आ रहा है। समय-समय पर इस संबंध में इसकी सूचना भी प्रबंधन को दी जाती रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 2023 को मुसाफिरखाना पर 30.99 लाख रुपये बकाया का नोटिस प्रबंधन द्वारा लेने से इनकार करने पर वहां चस्पा कर दी गई थी। जिसमें बकाया धनराशि शीघ्र जमा करने को कहा गया था। इसके बाद भी मुसाफिरखाना प्रबंध कमेटी द्वारा बकाया धनराशि अदा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में संबंधित मुसाफिर खाना पर ब्याज समेत करीब 37 लाख रुपये की धनराशि बकाया हो गई है। इसकी भी सूचना देकर उसे जमा करने को कहा गया था, लेकिन यह धनराशि भी जमा नहीं की गई। इस पर मुसाफिरखाना सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुसाफिर खाना में बाहर की तरफ स्टेशन रोड पर 13 दुकानें भी हैं।

इन दुकानों में होटल संचालित हो रहे हैं। उन्हें भी सील करने की कार्रवाई की जाना थी। लेकिन इन सभी दुकानों में होटल संचालित हो रहे थे। जिनमें खाना बना था। जो बेकार हो जाता। लिहाजा उन्हें बृहस्पतिवार को सील नहीं किया गया।

लेकिन होटल संचालक किरायेदारों से व्यक्तिगत रूप से तथा एनाउंसमेंट के जरिये इसकी सूचना देने के साथ उन्हें शुक्रवार को खाना न बनाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुसाफिरखाना कमेटी द्वारा अथवा उसके किरायेदारों द्वारा बकाया धनराशि अदा नहीं की जाती है तो शुक्रवार को मुसाफिरखाना की दुकानें भी सील कर दी जाएंगी।

चड्ढा सिनेमा समेत कई बड़े बकाएदार, जल्द होगी सीलिंग की कार्रवाई

नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि शहर के चड्ढा सिनेमा पर दो करोड़ रुपये, राशिद एक्सपोर्ट पर डेढ़ करोड़ तथा हकब्रास पर 65 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। इसके अलावा कुछ अन्य बड़े बकाएदार भी हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही टैक्स अदा न करने पर इन प्रतिष्ठानों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed