फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Municipal Corporation officer driver beaten up by councillor son, victim commits suicide

Moradabad: नगर निगम अधिकारी के चालक को पार्षद के बेटे ने दोस्तों के मिलकर पीटा, पीड़ित ने जहर खाकर जान दी

Mon, 20 May 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 10:11 AM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम के अधिकारी के चालक को पार्षद के बेटे ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पीट दिया। इससे आहत होकर चालक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Moradabad: Municipal Corporation officer driver beaten up by councillor son, victim commits suicide
मौके पर जांच करती पुलिस(FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंदनगर निवासी अतुलेश कुमार ने रविवार रात जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद के बेटे की पिटाई के कारण चालक क्षुब्ध हो गया था।

विज्ञापन


इसी कारण उसने जान दी है। परिजनों का दावा है कि अतुलेश नगर निगम के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। थाना सिविल लाइन के नंदनगर नया गांव में अतुलेश कुमार परिवार के साथ रहता था। उसके भाई अनुज ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे शहर से लौटते समय पार्षद के बेटे से उसकी रास्ते में मुलाकात हो गई।
विज्ञापन


चालक ने उससे मोहल्ले में सफाई ठीक तरह से नहीं होने के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद पार्षद का बेटा 10-12 लोगों के साथ अतुलेश के घर आ गया। उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। अतुलेश की पत्नी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई अनुज का कहना कि इस घटना से क्षुब्ध होकर अतुलेश ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उपचार के दौरान देर रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। भाई का आरोप है कि पार्षद के बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर चालक ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed