फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Mother daughter of Hapur ate poison mother died both found in critical condition at railway station

Moradabad: हापुड़ की मां बेटी ने खाया जहर, मां की मौत, रेलवे स्टेशन में गंभीर हालत में मिलीं दोनों

Sat, 05 Nov 2022 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

किशोरी का कहना है कि मां ने ही उसे जहर खिलाया था और उसने खुद भी खाया था। पुलिस ने किशोरी से मोबाइल नम्बर लेकर उसके परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
 

विज्ञापन
Moradabad Mother daughter of Hapur ate poison mother died both found in critical condition at railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हापुड़ की महिला सीमा और उसकी बेटी खुशी ने जहर खा लिया। जीआरपी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक, शुक्रवार रात 46 वर्षीय एक महिला और 15 वर्षीय किशोरी जहर खाने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ी मिलीं थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। किशोरी ने पूछताछ में अपना नाम खुशी बताया, मृत महिला सीमा उसकी मां थी। वह हापुड़ के सबली गांव निवासी है।

विज्ञापन

 


किशोरी का कहना है कि मां ने ही उसे जहर खिलाया था और उसने खुद भी खाया था। पुलिस ने किशोरी से मोबाइल नम्बर लेकर उसके परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सीमा के ससुर जगदीश ने बताया कि सीमा का पति मनोज ई रिक्शा चालक है। पिछले कई माह से बीमार चल रहा है और हापुड़ के पिलखुआ स्थित अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां बेटी चार दिन पहले घर से निकली थीं। दोनों की तलाश में परिजन जुटे थे। सुबह जीआरपी मुरादाबाद ने फोन पर सूचना दी है। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed