फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Molested two real sisters by entering the house, carried out the incident by entering the house

Moradabad: शोहदों के बढ़ गए हौसले... घर में घुसकर दो सगी बहनों से छ़ेड़खानी, घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम

Sun, 05 May 2024 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:29 PM IST
सार

मझोला इलाके में घर के बाहर खड़ी बहनों से युवकों ने छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Molested two real sisters by entering the house, carried out the incident by entering the house
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िताओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी मां कीर्तन में गई थी।

विज्ञापन


उस समय वह अपनी बहन के साथ घर में मौजूद थी। काफी देर तक मां वापस नहीं आई तो युवती गेट खोलकर मां को देखने जाने लगी। इसी दौरान गेट के सामने आरोपी शुभम और ऋतिक आ गए। युवती ने दोनों आरोपियों को देखकर गेट बंद कर लिया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि आरोपियों ने गेट में धक्का मारकर खोल दिया और मकान के अंदर घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को डंडे से पीटा। बहन बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

कटघर में युवक को पीटा, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

 कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कटघर के भैंसिया गांव निवासी सुहेल मछली मंडी में आढ़त पर काम करता है। एक सप्ताह पहले गांव के ही शाने आलम से उसका विवाद हो गया था।

उस समय तो लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सुहेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह घर से मछली मंडी जा रहा था। इसी दौरान आरोपी शाने आलम, अपने भाई जाने आलम, पिता रहीश के साथ रास्ते में मिल गया।



आरोप है कि उन्होंने सुहेल पर हमला कर दिया। इस हमले में सुहेल घायल हो गया। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed