फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Minors are committing crimes age studying, juveniles found accused of 10 incidents months

Moradabad: पढ़ाई की उम्र में नाबालिग कर रहे दुष्कर्म जैसे अपराध, दो माह में 10 घटनाओं के आरोपी निकले किशोर

Thu, 22 May 2025 07:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 07:05 PM IST
सार

मुरादाबाद में नाबालिक दुष्कर्म जैसे अपराध में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो माह में हुए अधिकांश अपराधों में नाबालिगों भी शामिल रहे हैं। उधर, स्कूल में दुष्कर्म केस मामले में पांचों आरोपियों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Minors are committing crimes age studying, juveniles found accused of 10 incidents months
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में स्कूल के अंदर 12 साल की बच्ची के साथ पांच नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। नाबालिगों द्वारा अंजाम दी गई यह इकलाैती घटना नहीं है। पिछले दो माह में दस ऐसे आपराधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें आरोपी नाबालिग हैं। कुछ मामलों में आरोपियों ने घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

विज्ञापन


इन घटनाओं से आम लोगों के साथ ही पुलिस अफसर भी चिंतित हैं।  पहले नाबालिग चोरी या छोटे अपराध में शामिल होते थे, लेकिन पिछले कुछ समय में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि बच्चों के परिजन उन्हें मोबाइल देने के बाद यह नहीं देखते कि बच्चे फोन पर क्या देख रहे हैँ।
विज्ञापन


मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखकर बच्चे गलत राह पर जा रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. दिशांतर गोयल का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानसिक से ज्यादा सामाजिक बीमारी की ओर इशारा करती हैं। आज कल की फिल्में, वीडियो गेम किशोरों के दिमाग पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को यह किरदार अच्छे लगते हैं और वह उसी की तरह बनने की कोशिश करते हैं। ऐसे किशोरों में कंडक्ट डिसऑर्डर नाम की बीमारी होती है, जो आगे चलकर एंटी सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को शुरुआत से ही अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।

हिंदू कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. मीनू मल्होत्रा का कहना है कि पारिवारिक वातावरण बहुत अहम होता है। बच्चे अपने घर और आसपास जैसा देखते हैं, वह वैसा ही व्यवहार करते हैं। बच्चों की मॉनीटरिंग कम हुई है। यह बहुत ही चिंतनीय है कि नाबालिग जघन्य अपराधों में शामिल हो रहे हैं। मोबाइल इसका सबसे बड़ा कारण है। 

दो माह की संगीन वारदातें

  • 20 मई : सिविल लाइंस में पांच नाबालिगों ने 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • 18 मई : भोजपुर में नाबालिग ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया।
  • 4 मई : कुंदरकी में किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
  • एक मई : मूंढापांडे में शादी में आई किशोरी से नाबालिग ने दुष्कर्म किया।
  • पांच अप्रैल : बिलारी में नाबालिग ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
  • पांच अप्रैल : कटघर में किशोरी से नाबालिग ने दुष्कर्म किया।
  • एक अप्रैल : मझोला में 10 साल के बच्चे से दो किशोरों ने दुष्कर्म किया।

यह करें उपाय

  • बच्चों के मोबाइल पर नजर रखें। 
  • उनकी संगत का ख्याल रखें।
  • अच्छा व्यवहार करें।
  • बच्चों को अकेला महसूस न होने दें।

गंभीर अपराधों में नाबालिगों का शामिल होना चिंजाजनक है। शुरुआत में मां-बाप बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण ऐसे परिणाम सामने आते हैं। लोगों को बच्चों को मोबाइल देने के साथ उसकी निगरानी भी करनी चाहिए। - कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

अगर कोई बच्चा घर या स्कूल में अपने से छोटे बच्चे को परेशान करता तो ऐसे बच्चों की काउंसिलिंग करानी चाहिए। समय रहते बच्चे पर ध्यान दिया जाएगा तो वह बड़े अपराध की ओर नहीं बढ़ेगा। - डॉ. दिशांतर गोयल, मनोचिकित्सक

स्कूल में गैंगरेप : राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजे गए पांचों नाबालिग आरोपी
सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के कक्ष में 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों नाबालिग आरोपी बुधवार को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिए गए। सिविल लाइंस की एक कॉलोनी में आठ मई की शाम करीब चार बजे 12 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान वहां पांच नाबालिग पहुंच गए और बच्ची को बहाने से एक स्कूल में ले गए थे। एक आरोपी के पिता स्कूल में चौकीदारी करते हैं। वह आरोपी अपने घर से चाबी ले आया और प्रधानाध्यापक का  कक्ष खोल लिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को दर ले गए और पांचों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और तब पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को केस दर्ज कर पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। बुधवार को सभी को किशोर बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिए गए।

पुलिस जल्द कोर्ट में दाखिल करेगी चार्जशीट 
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में विवेचना पूरी करने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed