फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Minor was called home on pretext playing games, Made video of dirty act, then blackmailed

Moradabad: नाबालिग को गेम खेलने के बहाने बुलाया घर, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर लगातार करता रहा ब्लैकमेल

Sun, 04 Feb 2024 10:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 10:35 AM IST
सार

मुरादाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने नाबालिग को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Minor was called home on pretext playing games, Made video of dirty act, then blackmailed
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में दस साल के एक बच्चे के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को तीन माह तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाने में बच्चे की मां ने रामगंगा विहार निवासी कशिश शुक्ल के खिलाफ दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोपी दसवीं का छात्र है। महिला ने बताया कि तीन माह से उसके नाबालिग बेटे को आरोपी अपने घर बुलाकर ले गया था। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपी नाबालिग को वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपी ने नाबालिग से उसकी बहन को घर बुलाने के लिए दबाव बनाने लगा था। शुक्रवार शाम को नाबालिग बच्चे ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। तब परिजनों को पता चल पाया कि आरोपी कशिश शुक्ला ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed