फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Minor kidnapped and imprisoned at home, mother who went to pick up daughter chased away

Moradabad: नाबालिग को अगवा कर घर में किया कैद, बेटी को लेने गई मां को भगाया...पुलिस जांच के लिए राजी नहीं

Mon, 25 Dec 2023 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

पीड़ित मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। एक युवक ने उसका अपहरण कर कैद कर लिया है। मामले में शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Minor kidnapped and imprisoned at home, mother who went to pick up daughter chased away
मुरादाबाद में नाबालिग को किया अगवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठाकुरद्वारा निवासी महिला की बेटी को गांव का युवक अगवा कर ले गया। उसने की शिकायत पुलिस से की है। बताया कि नाबालिग बेटी 23 दिसंबर को घर पर थी। इस बीच एक युवक उसे अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसको कैद करके रखा गया है। घटना के समय उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


परिवार के लोग बाहर थे। जब उसे घटना का चला तो वह आरोपी के घर पर पहुंची। आरोपियों से अपनी बेटी को वापस देने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने वापस देने से मना कर दिया। उसके साथ गाली गलौज की और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पहले सुरजननगर पुलिस चौकी पर की लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि हेल्प डेस्क पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि वह अब इसकी शिकायत एसएसपी से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। उधर सुरजन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज के रविंद्र भाटी का कहना है कि इस मामले में पहले से ही एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा कायम है। जिसकी जांच सीओ ठाकुरद्वारा कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

ठाकुरद्वारा क्षेत्र की युवती के साथ करीब ढाई माह पूर्व जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव मेवला फॉर्म निवासी धीरेंद्र चौधरी ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। युवती का आरोप है कि बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली।


बाद में युवती ने 9 अक्टूबर 2023 को दुष्कर्म के आरोपी धीरेंद्र चौधरी, दुष्कर्म में सहयोग करने वाले सुमित चौधरी और पुष्पा देवी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। जिसमें सुमित चौधरी को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र चौधरी और पुष्पा देवी अभी भी फरार हैं।


पुलिस ने कोर्ट के आदेश से दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की विवेचना कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने आरोपी धीरेंद्र चौधरी के गांव में मेवला फार्म स्थित आवास पर और क्षेत्र की पुष्पा देवी के आवास पर कुर्की की घोषणा कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed