{"_id":"685b94ff6ba5d86242034b4a","slug":"moradabad-mini-bus-overtaking-in-agwanpur-overturned-20-factory-workers-injured-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अगवानपुर में ओवरटेक कर रही मिनी बस पलटी, 20 फैक्टरी कर्मी घायल, मच गई अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अगवानपुर में ओवरटेक कर रही मिनी बस पलटी, 20 फैक्टरी कर्मी घायल, मच गई अफरा तफरी
Wed, 25 Jun 2025 11:50 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:50 AM IST
सार
अगवानपुर में आवेरटेक करने के दौरान मिनी बस पलट गई। इसमें बीस फैक्टरी कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
अगवान में बस हादसे के घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित अगवानपुर ओवर ब्रिज से पहले मंगलवार रात देर रात ओवर टेक करने के दौरान मिनी बस पलट गई। इस हादसे में चालक और दो महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। वहीं दस लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए कांठ रोड के निजी तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छजलैट थानाक्षेत्र के लदावली गांव में फाइनेस्की कंपनी है। इसमें गांव देहात समेत शहर के सैकड़ों कर्मचारी कार्य करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात मिनी बस रोज की तरफ 30 कर्मचारियों को लेकर पीतल बस्ती छोड़ने के लिए जा रहीं थी। रात करीब सवा 12 बजे अगवानपुर ओवरब्रिज से पहले चालक ने एक वाहन को ओवर टेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज से चालक की तरफ पलट गई। चीखपुकार सुनकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन रुक गए। जानकारी मिलने पर अगवानपुर चौकी इंचार्ज सुनील राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस और अन्य लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।इस बाद निजी वाहनों से घायलों को पास के कॉसमॉस, कोठीवाल डेंटल व फोर्टिज विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस हादसे में चालक अरविंद चौधरी,चंद्रपाल, प्रदीप, राकेश, संजीव, लल्लू, विशाल,प्रेमपाल,अमित, नाजिम,राजेंद्र,नाजिम,राजेंद्र, मोहम्मद कासिम, पृथ्वी सिंह, बाबू, गजाराम सिंह, महिपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, और माहेश्वरी, व कस्तूरी समेत 20 लोग घायल हो गए।
घायलों में बताया कि कंपनी से कम खत्म करके रोज घर जाते थे। मंगलवार को भी काम खत्म करके घर लौट रहे थे। पुल से पहले अचानक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक के ओवर टेक करने के दौरान हादसा हुआ है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।चार यात्रियों को हालत गंभीर बनी है।जबकि अन्य सभी लोग ठीक है।