फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Made objectionable video after befriending a girl, police registered a case

ब्लैकमेलर दोस्त: युवती से दोस्ती कर आपत्तिजनक वीडियो बनाई, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय हुई तो कर दी वायरल

Thu, 07 Sep 2023 09:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 09:18 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी का कहना है कि उसकी बेटी को हसन खां ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Moradabad: Made objectionable video after befriending a girl, police registered a case
मुरादाबाद का भोजपुर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। \

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान ने पुलिस को बताया कि हसन खां नाम के युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद पीड़िता को आरोपी ने ब्लैकमेल किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने युवक और उसके परिवार से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक के पिता हबीब ने भी युवती के परिवार से गाली गलौज की। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी।


तब आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिससे युवती और उसके परिवार की बदनाम हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हसन खां और उसके पिता हबीब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed