फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Leopard entered house Chhajlat and killed calf, forest department will set up cage

मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत: छजलैट में घर में घुस बछिया को बनाया निवाला, पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग

Tue, 01 Oct 2024 10:33 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 10:33 AM IST
सार

छजलैट के गांव असगरीपुर-बीचपुरी में तेंदुए ने किसान की बछिया को मार डाला। इससे गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Leopard entered house Chhajlat and killed calf, forest department will set up cage
छजलैट में तेंदुआ दिखाई देने के बाद जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

छजलैट के गांव असगरीपुर-बीचपुरी में आधी रात को तेंदुआ किसान पिंटू शर्मा के घेरे में घुस आया और उसने बछिया को निवाला बना लिया। बछिया के अवशेष मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। सोमवार को सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। कांठ के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए ने घेर में ही बैठकर बछिया को खाया है। \

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए भी कहा है। इसी के साथ मंगलवार को पिंजरा लगवाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया है। तेंदुए के द्वारा पशु को निवाला बनाए जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले तेंदुए ने छजलैट के गांव सीमला में बछड़े को निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

भगतपुर क्षेत्र में भी दिखा तेंदुआ

भगतपुर क्षेत्र के ग्राम चतरपुर नायक के जंगल में सोमवार को ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। सहमे ग्रामीणों ने अन्य गांव वालों को सूचना दी। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम ने चतरपुर नायक पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्होंने खेतों की तरफ तेंदुआ देखा, इसके बाद ग्रामीण वहां से गांव में आ गए व अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को गांव में तेंदुआ होने की जानकारी दी। जिसके बाद उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हिरदेश कुमार व क्षेत्र इंचार्ज गौरव कुमार एवं कपिल कुमार चतरपुर नायक गांव पहुंचे व ग्रामीणों से जानकारी ली।


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने व सावधानी बरतने के लिए कहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed