फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Leopard attacks a woman working in the field, two targeted in three days

Moradabad: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, तीन दिन में दो को बनाया निशाना, कांठ इलाके में दहशत

Thu, 24 Oct 2024 03:44 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,कांठ
संवाद न्यूज एजेंसी,कांठ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

कांठ क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर में तेंदुए ने गन्ने के खेत में काम कर रही महिला और साइकिल सवार नल मिस्त्री पर हमला किया। इसमें महिला घायल हो गई और मिस्त्री बाल-बाल बच गया। तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
Moradabad: Leopard attacks a woman working in the field, two targeted in three days
तेंदुआ - फोटो : एक्स

विस्तार

कांठ क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर में अपने गन्ने के खेत में काम कर रही महिला प्रेमवती (45) पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के ललकारने पर तेंदुए महिला को छोड़कर भाग निकला। इसके कुछ देर बाद ही तेंदुए ने साइकिल से आ रहे नल मिस्त्री पर भी हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर की रहने वाली प्रेमवती पत्नी चरन सिंह बुधवार की शाम करीब 05:30 बजे अपने गन्ने के खेत में काम कर रही थी। अचानक यहां खेत के अंदर से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिस पर प्रेमवती घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


खेत गांव के पास में ही होने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को ललकारा, जिस पर वह प्रेमवती को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया।  तेंदुए के हमले से घायल हुई महिला प्रेमवती को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके कुछ देर बाद ही तेंदुए ने गांव रसूलपुर थाना स्योहार जिला बिजनौर निवासी नल मिस्त्री निजामुद्दीन पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह तेंदुए से बाल-बाल बच गया। निजामुद्दीन गांव राजीपुर खद्दर से एक नल को ठीक कर अपने घर साइकिल से जा रहा था। तेंदुए द्वारा हमला करने से राजीपुर खद्दर सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

तीन दिन में दो महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला 

कांठ में तेंदुओं के द्वारा लोगों पर हमला कराने के मामले में अब रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। तीन दिन में तेंदुए दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। 21 अक्तूबर सोमवार की सुबह कांठ के गांव पाइंदापुर निवासी मुनेशवती पत्नी यशपाल सिंह पर तेंदुए ने खेत में हमला कर उसे घायल कर दिया था।



वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी, मुनेशवती को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अब बुधवार की शाम फिर से गांव राजीपुर खद्दर की रहने वाली प्रेमवती पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed