फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad ko garmate huye rampur jayenge cm

मुरादाबाद को गर्माते हुए रामपुर जाएंगे सीएम

Sat, 26 Nov 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
moradabad ko garmate huye rampur jayenge cm
अखिलेश यादव : गंगा सेतु - फोटो : ani
सीएम सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्टेट प्लेन से भदासना हवाई पट्टी पर उतरेंगे और यहां से समाजवादी विकास रथ पर सवार होकर रामपुर के लिए निकलेंगे। लेकिन सीएम का समाजवादी रथ भदासना (हवाई पट्टी) से लेकर रामपुर तक हाईवे पर कई स्थानों पर रुकेगी। मुरादाबाद जिले की सीमा में सीएम तीन स्थानों पर रुककर जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन



जिन तीन स्थानों पर सीएम को पब्लिक से मिलना है उनमें हाईवे पर हवाई पट्टी मोड़, मूंढापांडे और भदासना शामिल है। सीएम आफिस से मिले कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह करीब पौने ग्यारह बजे लखनऊ से स्टेट प्लेन से चलेंगे और ठीक साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद में भदासना स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह समाजवादी विकास रथ में सवार होकर रामपुर को कूच करेंगे। पहले सीएम के हेलीकाप्टर से रामपुर जाने का प्रोग्राम था। लेकिन शुक्रवार को ऐन वक्त पर प्रोग्राम बदलकर इसे रोड शो में तब्दील कर दिया गया है। सीएम पहले भदासना हवाई पट्टी मोड़ पर रुकेंगे इसके बाद मूंढापांडे और स्यौहारा बाजे में वह अपने रथ से छोटी - छोटी जनसभाएं करेंगे। सीएम का प्रोग्राम मिलने के बाद पूर्व सपा नेताओं ने बैठक करके रोड शो को कामयाब बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुरादाबाद(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसएसपी डीसी दुबे देर रात तक खुद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते रहे। सीएम की सुरक्षा की दृष्टि से सड़क से लेकर आसमान तक साफ किया गया है। हवाई पट्टी से लेकर रामपुर बॉर्डर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। स्टेट प्लेन उतरते वक्त आसमान में पक्षियों को हटाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को अधिकारियों ने हवाई पट्टी समेत उस पूरे इलाका निरीक्षण किया। जिस रास्ते से सीएम का विकास रथ गुजरेगा।



एसएसपी डीसी दुबे ने बताया कि सीएम की सिक्योरिटी के ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी प्लान बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक यादव और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में सीएम की सुरक्षा में पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा और 300 सिपाही व तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने अधीनस्थों संग मीटिंग कर बताया कि राजकीय वायुयान के उतरते समय आसमान में कोई पक्षी नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed