{"_id":"5c013db3bdec2241454bbbd0","slug":"moradabad-key-man-s-alert-avoid-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः की- मैन की सूझबूझ से टला हादसा, चटकी पटरियां, टूटा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः की- मैन की सूझबूझ से टला हादसा, चटकी पटरियां, टूटा ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों की दस्तक के साथ ही रेल पटरियों के चटकने के मामले बढ़ गए हैं। शुक्रवार को मंडल में दो जगह रेल पटरियां चटक गईं, जबकि एक जगह फिश प्लेट टूटने से रेल संचालन बाधित हो गया। संडीला में की- मैन की सूझबूझ से रेल हादसा बच गया। सूचना मिलने पर ट्रेनों का संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत की गई।
मंडल के संडीला में शुक्रवार दोपहर बारह बजे की- मैन रमेश कुमार ने स्टेशन मास्टर को पटरी चटकने की सूचना दी जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। की मैन की सतर्कता से अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत शुरू की गई।
दोपहर बारह बजकर 35 मिनट पर धीमी गति से यहां से ट्रेनों का चलाया गया। ट्रैक चटकने की वजह से अवध असम एक्सप्रेस और सहरसा से अमृतसर से गरीब रथ एक्सप्रेस बीच में ही खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सात बजकर 35 मिनट पर पिलखुआ स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि लाइन नंबर तीन पर ट्रैक चटक गया है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी।
इसके बाद ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारी गया। ग्यारह बजे पटरी ठीक की गई। पीडब्ल्यूडी ने 11 बजे ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी। इसके अलावा मछरिया और कुंदरकी के बीच फिश प्लेट टूट गई।
मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इसके बाद फिश प्लेट ठीक की गई। दस बजकर पांच मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।