{"_id":"6100624d8ebc3e585832f798","slug":"moradabad-is-under-the-shadow-of-corona-virus-since-465-days-city-news-mbd397240227","type":"story","status":"publish","title_hn":"465 दिनों से जिले पर कोरोना वायरस का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
465 दिनों से जिले पर कोरोना वायरस का साया
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहली लहर में बनी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की चेन दूसरी लहर में भी कायम है। मुरादाबाद जिले पर 465 दिनों से कोरोना वायरस का साया है। 19 अप्रैल 2020 से जिल में कोरोना के मरीज सक्रिय हैं। 465 दिन बाद भी एक्टिव मरीजों की चेन नहीं टूट पाई है। फिलहाल जिले में सिर्फ एक सक्रिय मरीज है।
जिले में 16 मार्च 2020 को पहला पॉजिटिव मरीज मिला था, जो कि एक युवती थी। युवती 29 मार्च को स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई थी। 19 अप्रैल को दूसरा पॉजिटिव केस मिला। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की चेन बनती चली आ रही है। पहली लहर में बनी यह चेन दूसरी लहर में भी नहीं टूट पाई है। 19 अप्रैल 2020 से 27 जुलाई 2021 तक जिले पर कोरोना वायरस का साया है।
इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या कम जरूर हुई, लेकिन जीरो नहीं हो सकी है। जिले में अभी तक 39089 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। मार्च 2021 के पहले हफ्ते में सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम तीन थी।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी लहर में नए पॉजिटिव केस मिलते गए, साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ती गई। मई में एक्टिव केसों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई थी। वहीं जून से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने पर सक्रिय मरीजों की संख्या घटती गई। मंगलवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ एक रही।