फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad is second in getting votes, more than 30 thousand voters

Moradabad News: वोट बनवाने में मुरादाबाद दूसरे नंबर पर, 30 हजार से अधिक मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Moradabad is second in getting votes, more than 30 thousand voters
मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक (स्नातक एमएलसी चुनाव) निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोट बनवाने में मुरादाबाद दूसरे नंबर पर है। मुरादाबाद में तीस हजार से अधिक वोटर हैं। वहीं पीलीभीत में सबसे कम और बिजनौर जिले में सबसे अधिम मतदाता हैं। जो तीस जनवरी को एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। 13 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 16 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि दो फरवरी को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में 169977 मतदाता हिस्सा लेंगे। 30 दिसंबर को जारी सूची के मुताबिक वोट बनवाने में मुरादाबाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि अभी मतदाताओं की फाइनल सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

मतदाताओं में 37 प्रतिशत महिलाएं
- 30 दिसंबर को जारी सूची के मुताबिक बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक (स्नातक एमएलसी चुनाव) निर्वाचन क्षेत्र के लिए 169977 मतदाता हैं। इसमें महिला वोटरों की संख्या 63193 है। जो कुल मतदाताओं का 37 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने वोटर
जिला वोटरों की संख्या
बरेली 24246
पीलीभीत 8827
शाहजहांपुर 13320
बदायूं 14748
रामपुर 12248
अमरोहा 22777
बिजनौर 30649
मुरादाबाद 30324
संभल 12838
नोट: पांच जनवरी को फाइनल सूची प्रकाशित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed