फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad is on fourth place in cbse

सीबीएसई बोर्ड परिणाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
moradabad is on fourth place in cbse
मुरादाबाद। सीबीएसई के परिणाम का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। 87.41 फीसदी परिणाम के साथ मुरादाबाद मंडल में चौथे स्थान पर है। जिला समन्वयकों और प्रधानाचार्यों का कहना है कि बदले पैटर्न के अलावा विद्यार्थियों की स्कूलों में कम उपस्थिति इसका कारण है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के 66 स्कूलों के 8305 विद्यार्थियों ने 13 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। शुक्रवार को जारी हुए परिणाम में मुरादाबाद जनपद में कुल 7260 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पास होने का स्तर 87.41 फीसदी है। मुरादाबाद मंडल में सबसे बेहतर परिणाम रामपुर जनपद का है। यहां पर 6339 विद्यार्थी पंजीकृत थे और 5734 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यहां पर 90.45 फीसदी परिणाम रहा है। दूसरे स्थान पर अमरोहा जनपद रहा है। अमरोहा में पंजीकृत 4484 विद्यार्थियों में से 3951 उत्तीर्ण हुए। परिणाम 88.55 फीसदी है। तीसरे स्थान पर संभल जनपद है। संभल में पंजीकृत 4067 विद्यार्थियों में से 3581 ने सफलता प्राप्त की है। परिणाम 88.05 फीसदी है। वहीं बिजनौर जनपद सबसे नीचे रहा है। यहां 12017 विद्यार्थियों में से 10180 उत्तीर्ण हुए हैं और परिणाम 84.71 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed