{"_id":"650be8d101271bd4fe088dab","slug":"moradabad-inspector-son-who-opened-fire-is-absconding-police-is-conducting-raids-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद का बमबाज फरार: इंस्पेक्टर के बेटे को नहीं पकड़ पाई पुलिस, एसएसपी बंगले के पास युवकों पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद का बमबाज फरार: इंस्पेक्टर के बेटे को नहीं पकड़ पाई पुलिस, एसएसपी बंगले के पास युवकों पर किया था हमला
Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
सार
मुरादाबाद में एसएसपी बंगले के पास बमबाजी और फायरिंग करने के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के बेटे को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बमबाजी करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी बंगले के पास शुक्रवार रात साथियों के साथ मिलकर देसी बम से हमला करने वाला इंस्पेक्टर का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही देसी बम बनाने वाले नेटवर्क तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस टीम उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी है लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
नागफनी के बंगला गांव निवासी विष्णु शुक्रवार रात बारह बजे अपने साथी बॉबी का जन्मदिन रामपुर रोड स्थित होटल में मनाकर लौट रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में मॉडल शॉप के सामने अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल सिंह का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर ने उनसे मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसके अलावा संभल में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश सिंह यादव का बेटा दीपक उर्फ दीपू यादव, सहारनपुर में तैनात सिपाही का भाई पीयूष, कांशीराम नगर निवासी ललित सागर अपने अन्य साथियों के साथ आ गए। उन्होंने विष्णु और उसके साथियों पर बम से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
जिसमें विष्णु, पीयूष और ललित घायल हो गए थे। पुलिस ललित, अर्जुन बोरा और दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस घटना का मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ सन्नी अब तक फरार है।
जेल भेजे गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन ही देसी बम लेकर आया था और उसने ही वर्चस्व की जंग में बम से हमला किया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।