फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Inspector posted in crime branch arrested for taking bribe, seven thousand rupees recovered

मुरादाबाद: क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार, घूस के सात हजार रुपये बरामद

Thu, 05 Oct 2023 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से पीड़ित ने एक केस के सिलसिले में इंस्पेक्टर के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने पीड़ित को साथ लेकर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Inspector posted in crime branch arrested for taking bribe, seven thousand rupees recovered
रिश्वत लेने का आरोपी इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो बरेली की टीम ने मुरादाबाद क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अफसरों ने आरोपी के पास से सात हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संभल जिले के निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कार्रवाई की गई। एंटी करप्शन टीम आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर बरेली ले गई है। इसकी विवेचना डीआईजी मुरादाबाद ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
विज्ञापन


विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर वली मोहम्मद ने चार लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे। वह इनकी गिरफ्तारी के लिए सात हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। विजेंद्र सिंह की शिकायत पर टीम ने इंस्पेक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले विजिलेंस बरेली की टीम ने 26 सितंबर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को पेट्रोल पंप मालिक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

पंप संचालक दीपक जिंदल से यह रकम पंप के निरीक्षण में मिलीं कमियों को रिपोर्ट से बाहर करने के एवज वसूल रहा था। विजिलेंस बरेली के एएसपी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दीपक जिंदल का रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड नाम से पेट्रोल पंप है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया था। पंप पर मिली कमियों का अपनी रिपोर्ट में उल्लेख करते हुए पंप संचालन पर आपत्ति लगाई थी। 

पहले भी घूसखोरी में पकड़े गए हैं अधिकारी और कर्मचारी

  • 28 जून 2023 को बिजली विभाग का क्लर्क शरद भटनागर तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
  • 06 अप्रैल 23 भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कांठ तहसील के राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को रंगे हाथ पकड़ा  - 24 जून  2023 एंटी करप्शन की टीम ने बिलारी में गन्ना विकास परिषद के कार्यालय में गन्ना सुपरवाइजर जगदीश सिंह को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा।
  • 11 नवंबर 2022 एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एडीओ पंचायत कुलदीप को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।
  • 14 दिसंबर 2022 को चकबंदी विभाग के लिपिक यशवंत सिंह को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed