{"_id":"65486f1b8da4b0e21e069dd5","slug":"moradabad-husband-was-called-pretext-of-seeing-fair-youth-did-dirty-things-with-wife-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की करतूत: पति को मेला देखने के बहाने बुलाया, घर में जबरन घुस गए युवक...पत्नी के साथ जबरन की गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की करतूत: पति को मेला देखने के बहाने बुलाया, घर में जबरन घुस गए युवक...पत्नी के साथ जबरन की गंदी हरकत
Mon, 06 Nov 2023 10:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:14 AM IST
सार
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मजदूरी के पैसे देने के बहाने पति को दो युवकों ने घर से बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचे तो युवक घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे में दबंगों ने तमंचे से धमकाकर मजदूर की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह जघन्य कृत्य गांव के दो लोगों ने किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मूंढापांडे के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने तीन नवंबर को उसके पति को मजदूरी के पैसे देने के लिए मूंढापांडे के मेले में बुलाया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पति से कहा था कि तुम पैसे लेने के बाद हमारे साथ मेला भी घूम लेना। महिला का आरोप है कि मेले में पति को छोड़कर दोनों आरोपी उसके घर में घुस में गए। कनपटी पर तमंचा तान कर आरोपी महिला को जंगल में ले गए। वहां बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपियों ने कहा कि यदि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पत्नी ने घर पहुंचकर घटना से अपने पति को अवगत कराया। पीड़िता ने इस मामले में दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मूंढापांडे दीपक मलिक ने बताया कि आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन