फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband reached outpost after killing his wife farm, police is investigating

मुरादाबाद: पत्नी की हत्या कर दौड़ते हुए चौकी पहुंचा पति, चिल्लाकर बोला- उसको मार दिया, लाश खेत में पड़ी है

Fri, 25 Aug 2023 06:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

मुरादाबाद में पत्नी की हत्याकर पति चौकी पहुंच गया। उसने हत्या की बात कह पुलिस में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband reached outpost after killing his wife farm, police is investigating
मुरादाबाद का भोजपुर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना की मडैया गांव में शुक्रवार को धान की फसल काट रहे किसान सोमवीर ने कहासुनी में पत्नी पिंकी पर दरांती से हमला कर दिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गया।

विज्ञापन


इसके बाद उसने चौकी में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यहां उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। उसकी लाश खेत में पड़ी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


इससे पहले 12 अगस्त को भोजपुर के खानपुर कस्बा निवासी विक्की जाटव की हत्या त्रिकोणीय प्रेम के चलते कर दी गई थी। दूसरा प्रेमी मिलने पर प्रेमिका रेखा सैनी उससे छुटकारा चाहती थी। उसने मिलने के बहाने विक्की को जंगल बुलाया और दूसरे प्रेमी आकाश सैनी से उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि खानपुर कस्बा निवासी मलखान का 22 वर्षीय बेटा विक्की महानगर की पीतल फर्म में काम करता था। वह अचानक गायब हो गया था। उसकी लाश गांव के बाहर राजपाल सिंह के खेत में मिली थी। उसके सिर में गोली मारी गई थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो सामने आया कि विक्की के गांव निवासी रेखा सैनी पत्नी राकेश से प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर खेत पर मिलते थे। पुलिस ने विक्की के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिस पर अंतिम कॉल भी रेखा की थी।

इसके अलावा रेखा के मोबाइल पर लगातार खानपुर कस्बा निवासी आकाश सैनी के बीच भी लंबी बातचीत हुई है। आकाश कीटनाशक दवाइयों की दुकान चलाता है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने हत्याकांड का राज उगल दिया।

आकाश ने बताया कि उसके भी रेखा से अवैध संबंध हैं। विक्की अनुसूचित जाति से था। मैं और रेखा एक ही बिरादरी से हैं। आरोपी ने बताया कि वह नहीं चाहता था कि रेखा विक्की से संबंध रखे। काफी समझाने के बाद रेखा मान गई थी लेकिन विक्की लगातार उसका उसका पीछा कर रहा था।


मिलने के लिए दबाव बनाता था। अब रेखा विक्की से छुटकारा चाहती थी। रेखा ने फोन कर विक्की को मिलने के लिए जंगल में बुलाया था। रेखा और विक्की बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां आकाश पहुंच गया और मौका मिलते ही विक्की के सिर में तमंचा सटा गोली मार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed