फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband is getting married for second time, reception is going to happen soon, DIG sir please help

Moradabad: पति कर रहा दूसरी शादी, जल्द होने वाला है रिसेप्शन, डीआईजी साहब मदद करो..नहीं तो मेरा क्या होगा

Fri, 26 Jan 2024 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी महिला ने डीआईजी से शिकायत की है। इसमें कहा है कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband is getting married for second time, reception is going to happen soon, DIG sir please help
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति ने दूसरी शादी कर रहा है। जल्द ही रिसेप्शन पार्टी आयोजित होने वाली है। पीड़िता ने शादी रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित युवती ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


जिसमें उसने बताया कि करीब नौ साल पहले मुगलपुरा क्षेत्र निवासी व्यापारी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर व्यापारी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद व्यापारी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


तब पीड़िता ने कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि इसके बाद व्यापारी ने युवती को अपनी पत्नी बताकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था। युवती का आरोप है कि फिर से व्यापारी ने अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा युवती और उसके मां बाप और भाई के खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। युवती का कहना है कि व्यापारी ने उत्तराखंड रामनगर में दूसरी लड़की से शादी कर ली है। व्यापारी 26 जनवरी क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रिसेप्शन पार्टी कर रहा है।

युवती ने डीआईजी से गुहार लगाई है। डीआईजी कार्यालय से युवती के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए कोतवाली भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed